Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा जिले ने कुल 6 बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Barkat Qureshi / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 205

Share:
हरदा जिले ने कुल 6 बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया हरदा 20 मार्च 2025/ प्रदेश स्तर पर सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के मामले में प्राप्त 85.38 वेटेज स्कोर प्राप्त कर हरदा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि गत फरवरी माह में प्राप्त "शिकायतों के निराकरण" की प्रगति के आधार पर शासन स्तर से गुरुवार को जिलेवार रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें हरदा जिले को ‘ए’ रेटिंग प्राप्त हुई है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि पिछले 12 माह में हरदा जिला 12 बार "टॉप 5 जिलों" में शामिल रहा है, तथा हरदा जिले ने कुल 6 बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होने बताया कि इस बार द्वितीय स्थान पर 85.07 वेटेज स्कोर के साथ नीमच जिला रहा है, तथा 84.82 वेटेज स्कोर के आधार पर निवाड़ी जिला तृतीय स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि के लिये कलेक्टर श्री सिंह ने जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें