: हरदा डाॅ विधायक दोगने की शिकायत पर नेशनल हाईवे फोर लेन की जांच के आदेश केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिश गडकरी ने दिये
Barkat Qureshi / Thu, Feb 13, 2025 / Post views : 241
हरदा डाॅ विधायक दोगने की शिकायत पर नेशनल हाईवे फोर लेन की जांच के आदेश केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिश गडकरी ने दिया
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने विगत दिनों केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे फोर-लेन सड़क मार्ग पर व्याप्त समस्याओं के निराकरण व सर्विस रोड़ का निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में पत्र प्रेषित कर लेख किया गया था कि हरदा जिले में नेशनल हाईवे फोर लेन का कार्य प्रगति पर है, जिसे काफी लम्बा समय हो चुका है। उक्त निर्माणाधीन सड़क मार्ग पर हरदा से हंडिया के बीच सर्विस रोड सेे मुख्य मार्ग को जोडने वाले हिस्सों की हालत काफी खराब है। सर्विस रोड भी जगह-जगह से खुद गई है व 4 से 6 जगहों से उखड़ गई है। जिसके कारण उक्त मार्ग पर सफर करना बेहद दुर्गम हो गया है। 20 मिनट का सफर तय करने में 1 घंण्टे का समय लग रहा है। जगह-जगह रोड खुदी होने से बड़े वाहनों के गुजरने से धुल उडती है। सड़क मार्ग खराब होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएँ भी हो रही है एवं लम्बा जाम भी लगा रहता है। जिससे की क्षेत्रवासियों व राहगिरों को काफी परेशानीयों का समाना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क मार्ग का कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण हो जाना था परन्तु आज दिनांक तक कार्य अपूर्ण है। सड़क मार्ग निर्माण कार्य समय से पूर्ण क्यो नही हुआ इसकी निष्पक्ष जाँच होना चाहिए। संबंधित विभाग के अधिकरियों द्वारा कहा जा रहा है कि उनके द्वारा सर्विस रोड़ का निर्माण कार्य नही किया जावेगा, सिर्फ नेशनल हाईवे का कार्य ही मार्च 2025 तक पूर्ण किया जावेगा। जबकि नियमानुसार नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य के साथ ही सर्विस रोड़ का निर्माण कार्य किया जाना चाहिए जो जन हित में अति-आवश्यक है।
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा की गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्य सचिव म.प्र. शासन द्वारा पत्र प्रेषित कर उक्त शिकायत की जाँच कराये जाने के निर्देश दिए गए है।
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने विगत दिनों केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे फोर-लेन सड़क मार्ग पर व्याप्त समस्याओं के निराकरण व सर्विस रोड़ का निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में पत्र प्रेषित कर लेख किया गया था कि हरदा जिले में नेशनल हाईवे फोर लेन का कार्य प्रगति पर है, जिसे काफी लम्बा समय हो चुका है। उक्त निर्माणाधीन सड़क मार्ग पर हरदा से हंडिया के बीच सर्विस रोड सेे मुख्य मार्ग को जोडने वाले हिस्सों की हालत काफी खराब है। सर्विस रोड भी जगह-जगह से खुद गई है व 4 से 6 जगहों से उखड़ गई है। जिसके कारण उक्त मार्ग पर सफर करना बेहद दुर्गम हो गया है। 20 मिनट का सफर तय करने में 1 घंण्टे का समय लग रहा है। जगह-जगह रोड खुदी होने से बड़े वाहनों के गुजरने से धुल उडती है। सड़क मार्ग खराब होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएँ भी हो रही है एवं लम्बा जाम भी लगा रहता है। जिससे की क्षेत्रवासियों व राहगिरों को काफी परेशानीयों का समाना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क मार्ग का कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण हो जाना था परन्तु आज दिनांक तक कार्य अपूर्ण है। सड़क मार्ग निर्माण कार्य समय से पूर्ण क्यो नही हुआ इसकी निष्पक्ष जाँच होना चाहिए। संबंधित विभाग के अधिकरियों द्वारा कहा जा रहा है कि उनके द्वारा सर्विस रोड़ का निर्माण कार्य नही किया जावेगा, सिर्फ नेशनल हाईवे का कार्य ही मार्च 2025 तक पूर्ण किया जावेगा। जबकि नियमानुसार नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य के साथ ही सर्विस रोड़ का निर्माण कार्य किया जाना चाहिए जो जन हित में अति-आवश्यक है।
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा की गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्य सचिव म.प्र. शासन द्वारा पत्र प्रेषित कर उक्त शिकायत की जाँच कराये जाने के निर्देश दिए गए है।विज्ञापन
विज्ञापन