Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा - डाॅ.विधायक दोगने ने बापू की कुटिया मे श्रध्दांजली दी

Barkat Qureshi / Thu, Jan 30, 2025 / Post views : 215

Share:
हरदा - डाॅ.विधायक दोगने ने बापू की कुटिया मे श्रध्दांजली दी हरदा :- महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि (शहिद दिवस) पर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने शासकीय अन्नापुर स्कूल प्रांगण में स्थित बापू की कुटिया में पहुंचकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा महात्मा गांधी जी की यादों को संजोने हेतु वर्ष 2017 में विधायक निधि से बापू की कुटिया का निर्माण कार्य करवाया था। जिससे आने वाली पीढ़ी को अहिंसा का पाठ पढ़ाया जा सके। वही इस कुटिया में बापू की हरदा शहर के दौरे से जुड़ी यादें भी है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के बच्चों एवं अन्य गणमान्य नागरिकजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको महात्मा गांधी जी के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी। उनका जीवन सादगी, त्याग और निष्ठा का प्रतीक था। उन्होंने छुआछूत, जातिवाद और महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। हम सब भी महात्मा गांधी जी के विचारों को अपनाकर बेहतर व्यक्ति बन सकते हैं और अपने देश और समाज को आगे बढ़ा सकते है। इस अवसर पर महेश कौशिक, संजय अग्रवाल, राजेंद्र पटाले, कृतिका पटाले, संजय जैन, हरिमोहन शर्मा, रतनकिशोर अग्रवाल, दिनेश मालवीय, महेश मालवीय, अरूण तिवारी सहित समस्त स्कूली छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें