Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार, अध्यक्ष भारती कमेडिया और सीएमओ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, ई-टेंडर घोटाले में EOW जांच जारी

Barkat Qureshi / Thu, Jan 16, 2025 / Post views : 279

Share:
हरदा नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार, अध्यक्ष भारती कमेडिया और सीएमओ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, ई-टेंडर घोटाले में EOW जांच जारी हरदा- नगर पालिका परिषद की 13 जनवरी को साधारण सम्मेलन की बैठक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया द्वारा मीडिया में भ्रामक बयान दिया गया कि "अमर रोचलानी के अलावा बाकी सभी पार्षदों ने रजिस्टर में हस्ताक्षर किए हैं, तो यह कैसा बहिष्कार?" यह बयान उनकी नियमों की समझ और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। नगर पालिका की बैठकों में हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर केवल उपस्थिति दर्ज करने के लिए होते हैं। यह किसी प्रस्ताव को समर्थन देने या पास करने का प्रमाण नहीं होता। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा कि अध्यक्ष महोदय को यह ज्ञात होना चाहिए कि बहुमत से पारित किसी भी प्रस्ताव को कलेक्टर महोदय के समक्ष चुनौती दी जा सकती है। कलेक्टर को जनहित के विरुद्ध प्रस्तावों को खारिज करने का अधिकार है। अध्यक्ष भारती कमेडिया आए दिन उल्टे-सीधे बयान देती रहती हैं। उन्हें इन बयानों के बजाय जनता की परेशानियों और विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन 2 वर्षों से अधिक समय बीतने के बाद भी उनके कार्यकाल में गंभीरता और जिम्मेदारी का अभाव देखा जा सकता है। जिसके कारण हरदा के 35 वार्डों की जनता आज खून के आंसू रो रही है और यह कहने पर मजबूर है कि "इन्हें कहां अध्यक्ष बना दिया गया।" नगर पालिका के इतिहास में इतने भ्रष्टाचार के आरोप किसी भी अध्यक्ष और सीएमओ पर नहीं लगे अमर रोचलानी ने बताया कि अन्य शासकीय विभाग जहां 15%-25% तक कम दरों पर ठेके दे रहे हैं, वहीं हरदा नगर पालिका में ठेके 10% अधिक दरों पर दिए जा रहे हैं। सामग्री की खरीद बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर की जा रही है। अध्यक्ष और सीएमओ की सभागीदारी से मनपसंद ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया जा रहा है और नगर पालिका निधि का दुरुपयोग हो रहा है। उनकी सभागीदारी के कारण शासन को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। अमर रोचलानी ने कहा कि यह भ्रष्टाचार और नगर पालिका निधि के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। इन के खिलाफ भाजपा पार्षदों द्वारा EOW (आर्थिक अपराध शाखा) में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा, कांग्रेस पार्षदों ने भी EOW में शिकायत दर्ज कराई है। इन शिकायतों की जांच वर्तमान में चल रही है। इसके अलावा, अध्यक्ष महोदय केवल शासकीय कार्यों के दौरान कार्यालय आती हैं, बाकी समय उनके पति, राजू कमेडिया, नगर पालिका का संचालन करते हैं। एवं अध्यक्ष महोदय को दी गई शासकीय गाड़ी भी अध्यक्ष के पति के द्वारा उपयोग की जा रही है अध्यक्ष महोदय की पर्सनल गाड़ी के ऊपर भी अध्यक्ष नगर पालिका लिखा हुआ है जब उनके पास एक पर्सनल गाड़ी थी तो एक नई गाड़ी किराए से लेने की क्या आवश्यकता थी और पर्सनल गाड़ी में भी अध्यक्ष लिखकर नियमों के विरुद्ध चलाई जा रही है यह भी एक गंभीर सवाल खड़ा करता है इनकी कार्य शैली पर | इस संबंध में माननीय कलेक्टर महोदय को कई बार शिकायत की गई, लेकिन उनकी लचर कार्यप्रणाली और राजनीतिक दबाव के चलते आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अमर रोचलानी ने कहा कि कई शिकायतें जांच के नाम पर दफन कर दी गईं या उनकी रिपोर्ट आज तक प्रस्तुत नहीं की गई। यह कलेक्टर महोदय और प्रशासनिक नाकामी का जीता जागता प्रतीक है। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा: "हम जनता के हित में इस भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और हर संभव कदम उठाएंगे। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को जनता के सामने उजागर करेंगे। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें