Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा पुलिस कोतवाली को मोटर साईकल चोर को पकडने मे सफलता प्राप्त की

Barkat Qureshi / Sat, Apr 26, 2025 / Post views : 258

Share:
हरदा पुलिस कोतवाली को मोटर साईकल चोर को पकडने मे सफलता प्राप्त की हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय हरदा के मार्ग दर्शन में मोटर सायकल चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। कोतवाली पुलिस को दिनांक 25.04.2025 को फरियादी अरूण योगी निवासी श्रीधाम कालोनी हरदा के द्वारा सुबह 11.30 बजे अपनी काले रंग की हीरो कम्पनी की मोटर सायकल क्रमांक एम पी 47 जेड सी 7118 को घर के सामने खड़ी की गई थी दोपहर 2.30 बजे करीब फरियादी द्वारा अपनी मोटर सायकल देखने पर नहीं मिली जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। आवेदक की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 257/25 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना की सूचना के तुरन्त बाद ही पुलिस स्टाफ द्वारा अपने मुखबिरों के माध्यम से वाहन चोर संजय राजपूत पिता विजय सिंह राजपूत निवासी ग्राम बोरखेडा पाना भैरूंदा जिला सीहोर हाल ग्वाल नगर हरदा को चोरी की गई मोटर सायकल सहित पीलियाखाल रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। नाम आरोपीगणः 1. संजय राजपूत पिता विजय सिंह राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बोरखेडा थाना भैरूंदा जिला सीहोर हाल ग्वाल नगर विकास नगर हरदा जप्त सामग्रीः- 1. एक काले रंग की हीरो कम्पनी की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 जेडसी 7118 कीमती 1,10,000 रूपये आपराधिक रिकार्डः आरोपी संजय राजपूत के विरूद्ध पूर्व के निम्न अपराध पंजीबध्द है- 1- 537/2025 धारा 303 (2) बीएनएस थाना हरदा जिला हरदा 2- 459/2023 धारा 294,323,506 भादवि थाना भैरूंदा जिला सीहोर 3- 238/2017 धारा 457,380 भादवि थाना अशोका गार्डन जिला भोपाल 4- 262/2018 धारा 379 भादवि थाना अशोका गार्डन जिता भोपाल वाहन चोर को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले, सहायक उप निरिक्षक महेश पासी, प्रधान आरक्षक 63 जमसन लोवंशी, प्रधान आरक्षक 329 अमित बोरासी, आरक्षक 326 वीरेन्द्र राजपूत, आरक्षक 238 दीपक बरकडे, की विशेष भूमिका रही ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें