Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा पुलिस द्वारा की गई कॉम्बिंग गश्त, पकड़े कई फारर आरोपी

Barkat Qureshi / Thu, Jan 16, 2025 / Post views : 260

Share:
हरदा पुलिस द्वारा की गई कॉम्बिंग गश्त, पकड़े कई फारर आरोपी पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे सहित 01 अति0 पुलिस अधीक्षक, 03 एसडीओपी और 07 थाना प्रभारी उतरे मैदान में पुलिस कप्तान सहित समस्त आला अधिकारियों ने 185 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ सम्भाला मोर्चा जिले के सभी 07 थानों और 03 पुलिस चौकियों के 185 पुलिसकर्मियों ने किया रात भर सघन तलाशी एवं पूछताछ अभियान कॉम्बिंग गश्त में समंस, वारंट, अवैध शराब, जुआ, आर्म्स, गुंडा बदमाश, ईनामी आरोपियों, वाहन चेकिंग आदि प्रभावी कार्यवाहियां की गई जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के नेतृत्व में जिला पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दिनांक 15-16 की दरमियानी रात्री में कांबिंग गश्त का संचालन किया गया । काँबिंग गस्त के दौरान सभी थाना के प्रभारीयों द्वारा अपने अपने थाना स्टाफ की टीम बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु रवाना किया गया इस दौरान पुलिस कप्तान अभिनव चौकसे एवं जिले के समस्त आला अधिकारी लगातार भ्रमण पर रहे । तलाशी अभियान में पुलिस बल द्वारा गुण्डे बदमाशों के घरों पर दबिश दी गई । रात्री में गस्त के दौरान रास्ते घूमने फिरते मिले लोगो से गहन पूछताछ की गई साथ ही जिले की सीमाओं से आने वाले वाहनो को चेक कर चालकों से पूछताछ की गई काम्विंग गस्त के दौरान समंस, वारंट, अवैध शराब, जुआ, आर्म्स, गुंडा बदमाश, ईनामी आरोपियों, वाहन चेकिंग आदि प्रभावी कार्यवाहियां करते हुये सम्पूर्ण जिले के थानों में 15 बेमियादी वारंटी, 35 गिरफ्तारी वारंट एं 22 जमानती वारंटो की तामिली की गई । पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें