Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा पुलिस लाईन मे नशा एक अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजन

Barkat Qureshi / Sun, Dec 22, 2024 / Post views : 327

Share:
हरदा पुलिस लाईन मे नशा एक अभियान जागरूकता कार्यक्रम आयोजन • पुलिस लाइन हरदा में नशा एक अभियान जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन ।  • पुलिसकर्मीयों के बेहतर शारीरिक पोषण, आहार ,मानसिक स्वास्थ्य, एवं नशा मुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम • नुक्कड़ नाटक के जरिये भी पुलिस बल एवं परिवार जनों को नशे के प्रति जागरूक किया।  पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में आज पुलिस लाइन हरदा में नशा एक अभियान जागरूकता कार्यक्रम का एक दिवसीय कार्यशाला सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवम पुलिस परिवार के सदस्यों हेतु नशा मुक्ति एवम पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के बेहतर शारीरिक पोषण, आहार , मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जिला चिकित्सालय के मेडिकल विशेषज्ञ डॉक्टर श्री दीपक ठाकुर, डॉक्टर शुभांगी सैक्रेटिक्स, डॉक्टर याशिका, द्वारा विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई एवं नशा करने से होने वाले शारीरिक नुकसान एवं होने वाली बीमारियों के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही एनजीओ संस्था से श्री सुरेंद्र सिंह चौहान परामर्शदाता जनजागरूकता परिषद हरदा, श्री नीरज गुर्जर प्रयास सामाजिक न्याय संस्था ने बेहतर मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के संबंध में पुलिस परिवार को व्याख्यान देते हुये नशा न करने के संकल्प दिलाया । जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एनजीओ. सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन करते हुये नशे के संबंध में पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारों को जानकारी उपलब्ध कराई गई । इस कार्यक्रम में श्री आर डी प्रजापति अति0 पुलिस अधीक्षक हरदा, DSP अजाक श्री सुनील लाटा, DSP महिला सेल, सुश्री अरुणा सिंह, श्रीमति रजनी सिंह गुर्जर रक्षित निरीक्षक हरदा, एवम पुलिस स्टाफ के 100 की संख्या में उपस्थित रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें