Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा - विधायक आर के दोगने ने विधायक निधि से छत निर्माण हेतु 3 लाख रूपये स्वीकृ किए

Barkat Qureshi / Thu, Dec 12, 2024 / Post views : 303

Share:
हरदा - विधायक आर के दोगने ने विधायक निधि से छत निर्माण हेतु 3 लाख रूपये स्वीकृ किए हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान हरदा विधानसभा के ग्राम खरदना पहुंचकर ग्रामिणजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्रामिणजनों की मांग पर ग्राम खरदना में शासकीय प्राथमिक शाला के सामने पूर्व से निर्मित सार्वजनिक चबूतरे पर छत निर्माण कार्य कराये जाने हेतु विधायक निधि से तीन लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। उक्त कार्य का भूमि पूजन गुरुवार को हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त कांग्रेसजनों व ग्रामवासियों के साथ मिलकर किया गया। ग्राम मिली उक्त सौगात के लिए समस्त ग्रामवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, ग्राम सरपंच लक्ष्मीनारायण जलावड़ा, ग्राम सचिव दीपक जाट, फूलबाई, रामअवतार काजले, रामप्रसाद चौहान, मांगीलाल प्रजापति, रमेश ठाकुर, बद्रीप्रसाद सालक, राम चौहान, मांगीलाल ठाकुर, रामलाल, कैलाश, रामनाथ, आनंद, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें