Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा विधायक डाॅ. दोगने द्वारा पिडित बच्चों के परिवार को सहायता प्रदान की

Barkat Qureshi / Thu, Jan 23, 2025 / Post views : 336

Share:
हरदा विधायक डाॅ. दोगने द्वारा पिडित बच्चों के परिवार को सहायता प्रदान की हरदा :- हरदा की रामानंद कालोनी विगत दिनों 33 के.व्ही. हाईटेंशन लाइन से दो बच्चे झुलस गए थे। जिसमें से एक बच्चे को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया था एवं दूसरे बच्चे का उपचार शासकीय जिला चिकित्सालय हरदा में चल रहा है। उक्त घटना की जानकारी दिल्ली प्रवास पर चल रहे हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने को मिली। जिस पर हरदा विधायक डॉ. दोगने के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि राकेश सूरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, नन्हेलाल ओसले, सुष्मिता राजपूत, शाहरूख खान द्वारा पिड़ित बच्चों के परिजनों से उनके निवास पर पहँुचकर मुलाकात की गई एवं पिड़ित बच्चों के परिजनों को हरदा विधायक डॉ. दोगने की और से 05-05 हजार रूपये की नगद सहायता राशि प्रदान की गई। विधायक डॉ. दोगने द्वारा पिड़ित परिवार से विडियों कॉल के माध्यम से चर्चा कर पिड़ित बच्चों के हाल-चाल जाने व शासन स्तर से हर संभव मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया गया एवं 10-10 हजार रूपये की अतिरिक्त सहायता राशि विधायक स्वेच्छानुदान निधि से प्रदान करने की घोषणा की गई और विद्युत विभाग के अधिकारियों से भी दूरभाष पर चर्चा कर अतिशीघ्र उक्त हाईटेंशन लाईन को हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें