Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा विधायक डाॅ दोगने ने जिला प्रशासन एवं सरकार की निंदा की

Barkat Qureshi / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 284

Share:
हरदा विधायक डाॅ दोगने ने जिला प्रशासन एवं सरकार की निंदा की हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा :- सोमवार को जिला प्रशासन व भा.ज.पा. शासित नगर पालिका द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन के आस-पास की 40 दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हे तोड़ दिया गया। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन, भा.ज.पा. शासित नगर पालिका व सरकार की कड़ी निंदा की गई। हरदा विधायक डाॅ. दोगने द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन की यह कार्यवाही मानवता को शर्मसार करने वाली है। जिन लोगो की दुकाने जिला प्रशासन द्वारा तोड़ी गई है। वह विगत कई वर्षों से छोटा-मोटा व्यवसाय कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। वह अब बेरोजगार हो गये है और उन लोगो पर अब अपनी रोजी-रोटी का सकंट उत्पन्न हो गया है। मैं क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यो का विरोधी नही हू परन्तु विकास कार्यों के नाम पर गरीब लोगो को बेरोजगार कर देना उचित नही है। यह जिला प्रशासन नगर पालिका एवं सरकार का क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय पूर्ण रवैया है। इस हेतु मैं जिला प्रशासन और सरकार से मांग करता हू कि जिन लोगो की दुकाने तोड़ी गई है, उन लोगो को उनका व्यवसाय चलाने हेतु नवीन स्थान उपलब्ध कराकर उनका रोजगार पुर्नस्थापित किया जावे। जिससे वह अपनी आजीविका चला सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें