Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा विधायक डा.आर के दोगने ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया

Barkat Qureshi / Mon, Feb 24, 2025 / Post views : 201

Share:
हरदा विधायक डा.आर के दोगने ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा पुलिस अधिक्षक हरदा को ज्ञापन सौपकर हरदा जिले में पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग का कार्य शेड्यूल बनाकर किए जाने की मांग की गई। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौपे गए ज्ञापन में लेख किया गया है कि हरदा जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन वाहन चेकिंग कार्य किया जा रहा है। जिससे आमजन को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। यदि व्यक्ति खिरकिया से चेकिंग का सामना करके आता है। उसे हरदा, हंडिया, टिमरनी में भी चेकिंग का सामना करना पड़ता है। जिससे पुलिस का भी समय खराब होता है व्यक्ति भी अनावश्यक परेशान होता है और छोटे व्यापारी जो की खरीदी करने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से शहर आते हैं वह भी अनावश्यक की जा रही वाहन चेकिंग के कारण आना बंद हो गए हैं जिससे कि व्यापार खत्म हो रहा है। इस हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा हरदा जिले में की जा रही वाहन चेकिंग कार्य शेड्यूल बनाकर समय-समय पर किया जावें। जिससे हरदा जिलेवासीयों को असुविधा न हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें