Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा शहर के 6 चौराहों का सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण होगा

Barkat Qureshi / Fri, Jan 24, 2025 / Post views : 397

Share:
हरदा शहर के 6 चौराहों का सौंदर्यीकरण व चौड़ीकरण होगा हरदा 24 जनवरी 2025, जन भागीदारी योजना से हरदा शहर के 6 प्रमुख चौराहों का चौड़ीकरण कर वहां सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि इन चौराहों पर यातायात सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से सेंट्रल लाइटिंग और पेवर ब्लॉक लगाने के साथ साथ रोटरी भी तैयार की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार ने बताया कि सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए जिन चौराहों का चयन किया गया है उनमें इंदौर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर चौराहा, परशुराम चौक प्रताप टॉकीज तिराहा, कलेक्ट्रेट बायपास स्थित दधीची चौक, अस्पताल के पास कुशाभाउ ठाकरे चौराहा, गणेश मंदिर के पास स्थित टांक चौराहा, कोतवाली के पास स्थित अम्बेडकर चौक शामिल हैं। श्री पाटीदार ने बताया कि इन चौराहों का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है सर्वे के आधार पर जानकारी प्राप्त कर इन चौराहों पर विकास कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें