Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा से नेमावर श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाए पैदल मार्ग,हरदा जमना जैसानी फाउंडेशन ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Barkat Qureshi / Wed, Jan 22, 2025 / Post views : 195

Share:
हरदा से नेमावर श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाए पैदल मार्ग,हरदा जमना जैसानी फाउंडेशन ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन नर्मदा जयंती से पूर्व पैदल नर्मदा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को महसूस करते हुए बुधवार को जमना प्रसाद जैसानी फाउंडेशन ने आमजनता के साथ जिला प्रशासन को एक लिखित ज्ञापन सौंपा ।जिसमें हरदा से हंडिया मां नर्मदा के दर्शन व स्नान के लिए जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था की मांग की गई जमना जैसानी फाउंडेशन के प्रमुख शांती कुमार जैसानी ने बताया कि हरदा से हंडिया , नेमावर लगभग 20 किलोमीटर पड़ता हैं। हालांकि रोड बन गए हैं परन्तु अच्छे रोड पर सभी वाहन तेज़ रफ़्तार से चलते हैं जिससे नर्मदा स्नान के लिए जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार वाहनों से सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए ।नार्मदीय समाज के अध्यक्ष किशोर शुक्ला ने कहा कि  बता दें कि जिला प्रशासन ने योजना के तहत हंडिया को पर्यटन स्थल बनाने की कवायदें भी शुरू कर दी हैं।और बाकी सभी धार्मिक स्थानों पर पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग से पैदल मार्ग बनाए गए है ।जिससे पैदल यात्री सुरक्षित यात्रा कर पाते हैं। उसी तर्ज पर हंडिया से हरदा पैदल मार्ग बनाया जाए ,समाजसेवी अनिल वैध ने कहा कि हर पांच, दस किलोमीटर के अंतर पर यात्रियों के लिए बैठक एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए। क्योंकि हरदा के आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मां नर्मदा में स्नान के लिए जाते हैं ।सरगम जैन ने कहा कि जैन समाज का मंदिर सहित नाभि कुंड जाने के लोगो के लिए यह व्यवस्था जरूरी है जिससे आने वाली समय लोगो को दिक्कत न आए।प्रशासन इस ज्ञापन के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए शीध्र ही हरदा से हंडिया पैदल मार्ग निर्माण का कार्य प्रारंभ करे।इस मौके पर धीरज मुंद्रा ,सरगम जैन,दीपक दलवी,नार्मदीय समाज के किशोर शुक्ला, छोटू शुक्ला,दीपांशु सोनी ,राज,राहुल,रोहित,गुल सिंह,रवि नायक आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें