: हिंदू नववर्ष और समाज
Barkat Qureshi / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 1081
गोपाल शुक्ला पत्रकार (जिला अध्यक्ष ) राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत
हिंदू नववर्ष का समाज पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। यह हमें एकता, भाईचारे और सामूहिक समृद्धि की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है। इस दिन हम केवल अपने परिवार, बल्कि अपने समाज के लोगों के साथ भी संबंधों को प्रगाढ़ करने का प्रयास करते है। हिंदू नववर्ष पर, समाज के हर वर्ग के लोग एकजुट होकर नए साल का स्वागत करते हैं और एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटते हैं। इस दिन का महत्व यह भी है कि यह समय होता है जब हम पुराने मतभेदों को भूलकर एकजुट होते हैं और समाज में प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि समाज में शांति और समृद्धि तभी आ सकती है जब हम एक दूसरे के साथ मिलकर काम करें और सभी का भला सोचें।
हिंदू नववर्ष न केवल एक तिथिक्रम का आयोजन है, बल्कि यह हमारे जीवन में एक नई दिशा, नई आशा और नए संकल्प का संचार करने का अवसर प्रदान करता है। यह पर्व हमें अपनी गलतियों से सीखने अपनी पुरानी आदतों को सुधारने और नए संकल्प लेने का मौका देता है। इस दिन का महत्व हमारे व्यक्तिगत जीवन में, हमारे पारिवारिक जीवन में और हमारे समाज में समान रूप से देखा जा सकता है।विज्ञापन
विज्ञापन