Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पिछले एक वर्ष में 405 मत्स्य पालकों के बनाए किसान क्रेडिट कार्ड

Barkat Qureshi / Sun, Dec 29, 2024 / Post views : 648

Share:
पिछले एक वर्ष में 405 मत्स्य पालकों के बनाए किसान क्रेडिट कार्ड प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 15 मत्स्य पालकों को 67.90 लाख रुपए का दिया अनुदान हरदा 29 दिसंबर 2024, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास कर रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों के जीवन में खुशहाली आ रही है और नागरिकों की समस्याएं कम हो रही हैं। सहायक संचालक मत्स्य उद्योग श्री ए के डांगीवाल ने बताया कि पिछले एक साल में हरदा जिले में मत्स्य पालन विभाग द्वारा "प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना" के तहत कुल 15 मत्स्य पालकों को कुल 67.90 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है। इनमें मत्स्य परिवहन के लिए विभाग ने 1 मत्स्य पालक को तीन पहिया वाहन, 1 अन्य मत्स्य पालक को इंसुलेटेड वाहन के लिए आर्थिक मदद दी है। इससे मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हुई है और मत्स्य परिवहन आसान हुआ है। श्री डांगीवाल ने बताया कि इसके अलावा 5 मछली पालकों को कुल तीन हेक्टेयर जलक्षेत्र के तालाब निर्माण के लिए अनुदान के रूप में मदद दी गई है । उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिनके पास तालाब निर्माण के लिए जमीन की कमी है, उन्हें कम भूमि पर मत्स्य पालन के लिए प्रशिक्षण देकर मिनी आर ए एस निर्माण के लिए मदद दी जाती है। जिले में कुल 7 मछली पालकों को मिनी आर ए एस निर्माण हेतु 50 टैंक की एक इकाई स्थापना के लिए मदद दी गई है। सहायक संचालक मत्स्य उद्योग श्री डांगीवाल ने बताया की गत 1 वर्ष में कुल 649 मत्स्य पालकों का दुर्घटना बीमा भी कराया गया है। कुल 33 मछुआरों को मछली पालन संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण भी गत 1 वर्ष में दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना विभाग की एक नई फ्लैगशिप योजना है । इस योजना में अब तक कुल 357 किसानो का पंजीयन कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ग्राम पोखरनी और कायागांव में संचालित है, इससे जिले के मछली पालकों को हरदा जिले में ही उचित मूल्य पर मत्स्य बीज प्राप्त हो रहा है। हरदा जिले के 405 मछली पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड भी बनवाए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें