Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: 5000 के लेनदेन में कलयुगी बेटे ने कि मॉ की हत्या

Barkat Qureshi / Tue, Dec 31, 2024 / Post views : 278

Share:
5000 के लेनदेन में कलयुगी बेटे ने कि मॉ की हत्या खंडवा जिले की पुनासा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम इन्धावड़ी मे एक कलयुगी बेटे ने पांच हजार रूपये के लेनदेन मे अपनी ही माँ की हत्या कर दी है ।घटना के बाद नर्मदा नगर थाने में सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला का शव इनधावड़ी के जंगल मे पड़ा हुआ है,घटना की सुचना मिलते ही नर्मदा नगर थाने की टीम मौका स्थल पर पहुची ओर तफ्तीश में जुट गई। बुजुर्ग महिला का सिर कुचला होने के कारण महिला की पहचान नही हो पा रही थी लेकिन शाम होते होते महिला की पहचान केलवा की रहने वाली 55 वर्षीय सेवंती बाई के रूप में हुई पुलिस द्वारा सन्देह के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्त में लिया गया और सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने गुनाह कबूलते हुए बताया की मात्र 5 हज़ार रुपए के बदले में अपनी ही जननी की जान ले ली। यही नहीं जंगल में शव को फेंकते समय जिंदा होने की शंका पर उस पर ही धारदार हथियार से वार किया फिर भी उसे तसल्ली नहीं हुई तो उसने पत्थर से सिर भी कुचल दिया। नर्मदा नगर थाने की टीम ने तत्परता से इस कत्ल का पर्दाफाश करते हुए कलयुगी बेटे बहु ओर उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है और आज खंडवा न्यायालय में इन तीनो को पेश किया जाएगा इनका कहना है। इंधावड़ी के जंगल मे एक बुजुर्ग महिला की लाश पड़े होने की जानकारी मिली थी। घटना की को लेकिन बारीकी से पूछताछ करने पर पेसो के लेनदेन को लेकर बुजुर्ग महिला के बेटे द्वारा हत्या करने की बात सामने आई है। रविन्द्र बोयट एसडीओपी मूंदी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें