: रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा के अध्यक्ष होरा, कोषाध्यक्ष मेहता और असिस्टेंट गवर्नर बने गुप्ता
Barkat Qureshi / Wed, Jun 25, 2025 / Post views : 608
सतनामसिंह होरा, अध्यक्ष
(संवाददाता लोकेंद्र तिरोले)खंडवा। रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा के नये सत्र 2025-26 का कार्यकाल 1 जुलाई से प्रारंभ होगा। इसको लेकर नई टीम ने पहले दिन से काम करने के लिए कार्ययोजना बनी ली है। रोटरी सत्र के पहले दिन ही डॉक्टर और सीए सम्मान समारोह आयोजित कर रही है।रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के मंडल अध्यक्ष रो. सुशील मल्होत्रा ने असिस्टेंट गवर्नर के पद पर वरिष्ठ रोटेरियन अभिषेक गुप्ता को नियुक्त किया साथ ही रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा के नये सत्र के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष सतनामसिंह होरा और कोषाध्यक्ष रोहित मेहता को बनाया गया है।
अभिषेक गुप्ता, असिस्टेंट गवर्नर
रोहित मेहता, कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन