Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नगर पालिका निगम खंडवा की नयी आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने संभाला कार्यभार

Barkat Qureshi / Mon, Oct 21, 2024 / Post views : 695

Share:
  नगर पालिका निगम खंडवा की नयी आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने संभाला कार्यभार दादाजी धूनीवाले मंदिर में दर्शन के बाद किया निगम प्रवेश   खंडवा, 21 अक्टूबर 2024 – नगर पालिका निगम खंडवा की नयी आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने आज अपने पद का कार्यभार संभाला। सबसे पहले उन्होंने दादाजी धूनीवाले मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और धूनी को प्रणाम किया। इसके पश्चात उन्होंने निगम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए स्वागत को स्वीकार किया। अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठने से पूर्व, उन्होंने अपने साथ लाई गणेश जी की प्रतिमा को कार्यालय में स्थापित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। नवाचार: प्लास्टिक पर रोक के निर्देश आयुक्त श्रीमती राजावत ने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। पुष्पगुच्छ में लगे सिंगल यूज़ प्लास्टिक को देखकर उन्होंने इसे तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर निगम परिसर के अंदर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग किसी भी रूप में नहीं किया जाएगा। इस निर्देश को निगम के प्रवेश द्वार पर चस्पा किया गया, जिससे सभी को इसकी जानकारी हो सके।   कर्मचारियों से परिचय सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय का कार्यक्रम इ उसके बाद, आयुक्त ने निगम परिसर का भ्रमण किया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय हेतु निगम के सभागार में उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें