Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: CH ग्रुप पर लगाए गए आरोप निराधार, समूह ने जारी किया स्पष्टीकरण — “खंडवा की सेवा में 90 वर्षों से पारदर्शिता के साथ कार्यरत”

Barkat Qureshi / Thu, Jul 31, 2025 / Post views : 309

Share:

CH ग्रुप पर लगाए गए आरोप निराधार, समूह ने जारी किया स्पष्टीकरण — “खंडवा की सेवा में 90 वर्षों से पारदर्शिता के साथ कार्यरत”

विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

खंडवा के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह CH ग्रुप ने हाल ही में कुछ समाचार माध्यमों में प्रकाशित भ्रामक खबरों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है।समूह के प्रबंध निदेशक श्री शुभम जैन ने एक प्रेस वार्ता में स्पष्ट रूप से कहा कि 26 जुलाई को प्रकाशित रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार, भ्रामक और तथ्यों से परे है।खंडवा में 90 वर्षों से सेवा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य एमडी शुभम जैन ने बताया, "हमारा परिवार बीते 90 वर्षों से खंडवा की जनता की सेवा कर रहा है। हमारे समस्त प्रोजेक्ट्स पारदर्शिता, वैधानिकता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं। CH ग्रुप खंडवा के समग्र विकास के लिए सदैव समर्पित है।"उन्होंने आगे बताया कि पूर्व में बुरहानपुर की एक कंपनी के साथ हुई साझेदारी अब समाप्त हो चुकी है, और CH ग्रुप ने कंपनी के समस्त शेष शेयर अधिग्रहित कर लिए हैं। अब समूह के पास पूर्ण विधिक नियंत्रण है और कार्य नई ब्रांडिंग के तहत आगे बढ़ रहा है।   ब्रांडिंग और कार्यनाम को लेकर स्पष्टता डेवलपर श्री जैन ने कहा कि इंदौर रोड स्थित सी.के. वन कॉलोनी को CH प्राइम द्वारा विकसित किया गया है। सभी बैंकिंग और दस्तावेजी कार्य ‘सी.के. वन’ के नाम से किए जाते हैं, जबकि ‘CH प्राइम’ ब्रांडिंग हेतु प्रयोग में लिया गया नाम है।   रेरा के अनुसार पूर्ण वैधता, दस्तावेज निरीक्षण का खुला आमंत्रण कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में रेरा कानून को लेकर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री जैन ने कहा: “CH ग्रुप द्वारा बेचे जा रहे समस्त प्लॉट्स पूर्ण कानूनी वैधता और रेरा नियमों के अंतर्गत पंजीकृत हैं। हम समस्त औपचारिकताओं का पूरी तरह पालन करते हैं।”उन्होंने आम नागरिकों और पत्रकारों से भी अनुरोध किया कि यदि किसी को कोई शंका हो तो वे CH ग्रुप के कार्यालय में आकर स्वयं दस्तावेजों का निरीक्षण कर सकते हैं। [caption id="attachment_8532" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] “समाचार में कोई मनमुटाव नहीं, बस सच्चाई ज़रूरी” एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर में श्री जैन ने कहा, “पत्रकारों का कार्य है खबरें जन-जन तक पहुंचाना। जिस कारण भी यह खबर प्रकाशित हुई हो, मुझे किसी से कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है। मेरा उद्देश्य केवल यह है कि लोगों के मन में जो भी संदेह हैं, उन्हें स्पष्ट कर सकूं।”   “CH ग्रुप खंडवा की जनता का विश्वास है” वार्ता के समापन पर उन्होंने कहा, “CH ग्रुप केवल एक व्यावसायिक संस्था नहीं, बल्कि खंडवा की जनता का विश्वास और विकास का भागीदार है। भ्रामक खबरें केवल समूह की छवि ही नहीं, शहरवासियों के भरोसे को भी आहत करती हैं।”

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें