Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मंत्री डॉ. शाह ने खालवा में जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया

Barkat Qureshi / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 673

Share:

मंत्री डॉ. शाह ने खालवा में जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया

संवाददाता शिवम् राठौर

प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुवर विजय शाह ने शनिवार को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र का शुभारंभ फीता काटकर किया। मंत्री डॉ शाह ने बताया कि प्रदेश में आदिवासी ब्लॉक में पहला जन औषधि केंद्र खालवा में ही प्रारंभ हुआ है । उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जन औषधि केंद्र के शुभारंभ हो जाने से अब खालवा क्षेत्र के ग्रामीणजनों को रियायती दर पर आसानी से जेनरिक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। दिव्यांग जनों को उपकरण वितरित किए सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ. शाह ने दिव्याग़जनो को ट्राइसिकल, छड़ी, श्रवण यंत्र, और कमर के बेल्ट प्रदान किये । इस दौरान एसडीएम श्री रमेश चंद्र खतेडिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी. जुगतावत सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ,जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कटारिया सहित अन्य चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें