: शहर में बढ़ती चौरीया एवं अन्य वारदातों को ध्यान में रखते हुए पार्षद प्रतिनिधि सावकारे ने थाना प्रभारी को जनहित में दिए चार सीसीटीवी कैमरे---पार्षद जितेन्द्र सावकारे
Barkat Qureshi / Mon, Oct 28, 2024 / Post views : 572
शहर में बढ़ती चौरीया एवं अन्य वारदातों को ध्यान में रखते हुए पार्षद प्रतिनिधि सावकारे ने थाना प्रभारी को जनहित में दिए चार सीसीटीवी कैमरे---पार्षद जितेन्द्र सावकारे
जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधव
नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सावकारे द्वारा शहर में बढ़ती वारदातों को ध्यान में रखते हुए अपने स्वयं के खर्चे पर वार्ड क्रमांक 10 में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल को चार कैमरे दिए हैं जिससे शहर में बढ़ती वारदातों पर नजर रखी जा सकेगी जानकारी देते हुए पार्षद प्रतिनिधि व महालक्ष्मी समाज सेवी संस्था अध्यक्ष जितेंद्र सावकारे ने बताया कि कई बार देखा गया है कि शहर के कई वार्ड में चोरी की घटनाएं हुई है जिस पर कैमरे ना होने के कारण आरोपियों को पकड़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसी को ध्यान में रखते हुए मेरे द्वारा चार कैमरे मेरे वार्ड में लगाने के लिए नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल जी को दिए हैं जैसे-जैसे आवश्यकता पड़ेगी वार्ड में कैमरे बढ़ाए जाएंगे। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ विनोद पाटिल, राजू दामू पाटिल, बूधवारा बाजार व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रतीक बैस, पार्षद अंबादास सोनवने, गुलाब सिंह ठाकुर, अशोक गायकवाड सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन