Sun 26 Jul 2026
Logo
Breaking News Exclusive
प्रगति नगर से श्री धूनीवाले दादाजी महाराज को निशान अर्पित खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से 104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

विशेष संवाददाता बरकत कुरैशी : खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से

Barkat Qureshi / Sun, Jul 26, 2026 / Post views : 107

Share:

खंडवा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर में पहली बार श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय भव्य संगीतमय चरित्र अमृत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिवसेना के तत्वावधान में होने वाली इस कथा का वाचन हरिद्वार से दीक्षा प्राप्त भागवताचार्य पं. श्री राकेश तिवारी खंडवा के मुखारविंद से किया जाएगा।

शिवसेना के प्रवक्ता निर्मल मंगवानी और जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि कथा सोमवार 27 जुलाई से बुधवार 29 जुलाई तक महादेवगढ़ के सामने स्थित पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित होगी। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालु कथा का रसपान कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार कथा के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले के अनेक चमत्कारी चरित्रों का वाचन किया जाएगा। शिवसेना ने धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि समय पर पहुंचकर इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाएं।...

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें