Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जांबाज सितारे का सम्मान ,घर और देश दोनों को संभालना आसान नहीं -प्रेमलता सांकले

Barkat Qureshi / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 284

Share:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जांबाज सितारे का सम्मान ,घर और देश दोनों को संभालना आसान नहीं -प्रेमलता सांकले बूरहानपूर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर लिनेस क्लब उड़ान बुरहानपुर ने ऐसे जांबाज सितारे का सम्मान किया जिन्होंने अपने घर और अपने देश की सुरक्षा करते हुए अपना जीवन समर्पित किया लिनेस क्लब ने गणपति नाका थाना सब इंस्पेक्टर सईदा शाह का सम्मान किया शाह मैडम का जीवन घर को संभालने के साथ-साथ देश को संभालने एवं उसकी सुरक्षा करने में समर्पित किया आपका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है क्लब के फाउंडर एवं डायरेक्टर रफत आसिफ खान ने बताया एक महिला पुलिस का जीवन अत्यंत चुनौती पूर्ण रहता है उनके कंधे पर बहुत सी जवाबदारी रहती है सभी जवाबदारियों का सफलतापूर्वक तालमेल बनाकर कार्य करना बहुत ही साहस का कार्य होता है क्लब अध्यक्ष प्रेमलता सांकले ने बताया आज हमने ऐसे जांबाज सितारे का सम्मान किया जो अपने कार्य को सरलता एवं समरूपता से हर परिस्थिति में ढलकर अपने जीवन को एक महत्वपूर्ण औहदे तक, पहुंचना आसान नहीं है थाना प्रभारी सुरेश महाले जी ने बताया मैडम हमारे लिए भी प्रेरणा स्रोत रहे हैं बुरहानपुर पर्यटन नोडल अधिकारी मालविका डांगी वाला ने बताया हर महिला के लिए आगे बढ़ना विशेष तौर पर हम भारतीय महिलाओं के लिए एक चुनौती पूर्ण बात है हम हमारे आसपास के परिवेश और अपने घर में संघर्ष के बाद ही आगे बढ़ सकते हैं भारत रीति रिवाज और परंपराओं का देश है यहां पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौते करने पड़ते हैं इस उपलक्ष पर क्लब सचिव आशिया मंसूरी, कोषाध्यक्ष संगीता चौधरी ,मंगला दुबे, शगुफ्ता, सीनियर सदस्य मीना चौहान रजनी गट्टानी मनोरमा शर्मा बिंद्रा कौर सरोज ठाकुर एवं समस्त लालबाग थाना पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें