Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टिमरनी में तिनका सामाजिक संस्था द्वारा साहसिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Barkat Qureshi / Wed, Mar 12, 2025 / Post views : 167

Share:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टिमरनी में तिनका सामाजिक संस्था द्वारा साहसिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन टिमरनी: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तिनका सामाजिक संस्था द्वारा टिमरनी में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना था, जिससे वे आत्मविश्वास और सशक्तिकरण महसूस कर सकें इस कार्यक्रम का आयोजन तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर द्वारा किया गया जिसमें आर्म रेसलिंग,बेलून फाइट,रस्साकशीजैसे साहसिक खेल शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में 10 वर्ष की बच्चियों से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने इस आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त किया और कहा कि घर से बाहर निकलकर खेलों में भाग लेना और पुरस्कार जीतना उनके लिए गर्व और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अनुभव रहा कार्यक्रम में विशेष रूप से उल्लेखनीय यह रहा कि वृद्ध महिलाओं ने भी सिर पर पल्लू रखकर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया जिससे उनकी खेलों के प्रति रुचि और हौसले की झलक देखने को मिली इस अवसर पर फिनो बैंक,भोपाल से चित्रा उपाध्याय, मोना खरे, शालिनी चौहान, निधि अहीरवार, पूजा अहीरवार, भावना फरकले, महीमा मरकाम, शिवानी सावले, संध्या सीटोले, शिखा कुशवाह, दिव्यंका गंगवार, रीना बछानिया ,पूजा रघुवंशी सहित कराटे खिलाड़ियों की माताएँ भी उपस्थित रहीं

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें