Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अंधे कत्ल का पर्दाफाश | महिला से ज्यादती कर पत्थरों से कुचलकर की हत्या

Barkat Qureshi / Thu, Jul 3, 2025 / Post views : 302

Share:

अंधे कत्ल का पर्दाफाश | महिला से ज्यादती कर पत्थरों से कुचलकर की हत्या

👉 शराब के नशे में दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम, पहचान उजागर होने के डर से फिर लौटे और चेहरा कुचल दिया


संवाददाता लोकेंद्र तिरोले
खंडवा/जसवाड़ी रोड पर 21 जून की सुबह मिली खून से सनी महिला की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी पहले महिला के साथ शराब पीकर दुष्कर्म किया और फिर पहचान उजागर होने के डर से उसे पत्थर से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जसवाड़ी रोड से भंडारिया गांव के बीच एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी। सिर पर भारी पत्थर से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, एएसपी महेन्द्र तारणेडकर और सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे ने मौके का निरीक्षण किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

👉 मृतका की पहचान हुई

जांच में मृतका की पहचान अनिता उर्फ पूजा (उम्र 40 वर्ष), पति संतोष, निवासी संजय नगर, खंडवा के रूप में हुई। मामले में कोतवाली में अपराध क्रमांक 365/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।  

👉 ऐसे हुआ खुलासा

सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया—प्रिंस उर्फ जप्पो (19 वर्ष) निवासी चीरा खदान मल्टी और दिवाल उर्फ राधे (25 वर्ष) निवासी सुंदर नगर। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने इंकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल कर लिया।  
👉 ऐसे दी वारदात को अंजाम
20 जून की रात दोनों आरोपियों ने अनिता को स्कूटी पर बैठाकर रामनगर शराब दुकान से बीयर और शराब खरीदी। फिर सुनसान रास्ते पर जाकर शराब पी और महिला से संबंध बनाने की बात कही। महिला के विरोध और पुलिस में शिकायत की धमकी के बाद दोनों ने जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पत्थर से महिला का सिर कुचला और लौट गए। बाद में डर के मारे दोबारा लौटे और पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी।
🔍 आरोपी:
1. प्रिंस उर्फ जप्पो, पिता विनोद शर्मा, उम्र 19 वर्ष, जाति ब्राह्मण, निवासी रामनगर नई मल्टी 2. दिवाल उर्फ राधे, पिता जगदीश, उम्र 25 वर्ष, जाति कुचबंदिया, निवासी सुंदर नगर, रामनगर  
👏 टीम को मिला ₹10,000 इनाम
पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम को ₹10,000 नकद इनाम देने की घोषणा की है।

सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक अशोक सिंह चौहान थाना प्रभारी कोतवाली खंडवा, उप निरीक्षक राजू पाटिल वर्तमान चौकी प्रभारी रामनगर,उप निरीक्षक संतोष सावले तात्कालिन रामनगर चौकी प्रभारी, सह उप निरीक्षक विनय राजपूत चौकी रामनगर, प्रधान आरक्षक इरसाद, प्रधान आरक्षक लतेशपाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक अमर प्रजापत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र खाडेंकर, प्रधान आरक्षक कमल, आरक्षक अरविंद तोमर, आरक्षक आलेश बैस, आरक्षक अनिल बछाने, आरक्षक राहुल, आरक्षक विनोद, आरक्षक विजय कडौले, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सायबर सेल, प्रधान आरक्षक विक्रम वर्मा सायबर सेल, सीसीटीव्ही कन्ट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक अमित ससत्या, आरक्षक कुंदन, जिला विशेष शाखा से सह उप निरीक्षक महेन्द्र यादव,प्रधान आरक्षक महेन्द्र वर्मा एवं चौकी बोरगांव से सह उप निरीक्षक विरेन्द्र बिसेन की सराहनीय भूमिका रही हैं। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा टीम को दस हजार नगद ईनाम देने की घोषणा की गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें