Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अध्यक्ष ने कहा ऐसे खेल होते रहने चाहिए हम सहयोग के लिए तैयार... चैस में गुरुजी ने मास्टर को दी मात, वही मोनू ने कैरम की सिरीज़ जीती...

Barkat Qureshi / Wed, Jan 22, 2025 / Post views : 261

Share:
अध्यक्ष ने कहा ऐसे खेल होते रहने चाहिए हम सहयोग के लिए तैयार... चैस में गुरुजी ने मास्टर को दी मात, वही मोनू ने कैरम की सिरीज़ जीती.. नेपानगर के बस स्टैंड पर स्थित कैफ़े अपना अड्डा द्वारा एक दिवसीय चैस एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे चैस के आठ एवं कैरम के 60 लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सोमवार को चैस में आकाश महाजन और रोहित दावरे के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमे रोहित दावरे विजेता रहे। वही कैरम में विपुल चौधरी और स्नेहिल देवगिरिकर के बीच मुकाबला हुआ जहाँ सीरीज अपने नाम कर स्नेहिल विजेता रहे। समापन कार्यक्रम में पधारे अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल, पार्षद अम्बादास सोनवने, अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद पाटिल, पार्षद पति जितेंद्र सावकारे, राजेश पटेल लारा, नितेश वर्मा ने फाइनल मुकाबले में टॉस करवाकर चैस एवं कैरम के विजेता और उपविजेता पुरुस्कार सहित नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। समापन का संचालन शहज़ाद अली ने किया वही आभार राजेन्द्र मसाने ने माना। इस दौरान रेफरी संदीप करोसिया, पीयूष चौधरी, ओस्मन साइमन, तरुण चौधरी, गौरव चौहान, राहुल यादव, रजत सुगंधि, जुगल मोरे सहित खिलाड़ी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें