Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

:  अध्यक्ष महोदय और सीएमओ का तानाशाही रवैया: विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश

Barkat Qureshi / Mon, Jan 13, 2025 / Post views : 254

Share:
अध्यक्ष महोदय और सीएमओ का तानाशाही रवैया: विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश हरदा - आज दिनांक 13 जनवरी 2025 को नगर पालिका परिषद हरदा के साधारण सम्मेलन की बैठक में कांग्रेस पार्षद गणों ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तैयारी की थी। लेकिन अध्यक्ष महोदय और नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार के तानाशाही रवैये ने एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार किया। सत्ता पक्ष और नगर पालिका सीएमओ ने मिलकर पूर्व वर्षों से चली आ रही बैठक व्यवस्था को अव्यवस्थित करते हुए विपक्षी पार्षद गणों को अपमानित करने और उनकी आवाज दबाने की सोची-समझी साजिश रची। महिला पार्षदों सहित विपक्ष के सभी सदस्यों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे आहत होकर कांग्रेस पार्षद गणों ने बैठक का बहिष्कार किया। अध्यक्ष और सीएमओ का यह रवैया स्पष्ट रूप से सत्ता पक्ष को अपने मनमाने निर्णय लेने का खुला रास्ता प्रदान करता है। यह जनहित के मुद्दों को अनदेखा करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा है। कांग्रेस पाषर्दगण इस तानाशाही और अपमानजनक व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। अध्यक्ष महोदय और सीएमओ कमलेश पाटीदार की मिलीभगत न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान है, बल्कि यह नगरवासियों के हितों के साथ भी खिलवाड़ है। यदि भविष्य में भी इस प्रकार की हरकतें दोहराई गईं, तो कांग्रेस पार्षद गण सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और जनहित के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें