: अपर संचालक श्री सिरवैया ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया
Barkat Qureshi / Sat, May 24, 2025 / Post views : 267
अपर संचालक श्री सिरवैया ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया
हरदा से गोपाल शुक्ला
हरदा 23 मई 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पानी की हर एक बूंद को बचाने और पुराने जल स्त्रोतों को संवारने के लिए प्रदेश में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिये शासन द्वारा प्रदेश स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में हरदा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों के निरीक्षण के लिए ग्रामीण विकास विभाग के अपर संचालक श्री अमिताभ सिरवैया की ड्यूटी लगाई गई है। अपर संचालक श्री सिरवैया ने शुक्रवार को हरदा जिले की ग्राम पंचायत रहटाखुर्द एवं झाड़पा में खेत तालाब, डगवेल निर्माण एवं ओल्ड एनआरएम कार्याे का निरीक्षण किया गया। उन्होने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत छिदगांव मेल, पिपलियाकला, चारखेड़ा, निमाचाखुर्द, खिड़कीवाला में भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत डगवेल रिचार्ज पिट, कूप रेनोवेशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन