: अबगांवखुर्द व भुन्नास में स्कूल का निरीक्षण कर उपस्थित बच्चों से की चर्चा
Barkat Qureshi / Wed, Jul 2, 2025 / Post views : 299
अबगांवखुर्द व भुन्नास में स्कूल का निरीक्षण कर उपस्थित बच्चों से की चर्चा
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम अबगांवखुर्द में हाई स्कूल निरीक्षण के दौरान कक्षा 10 वीं के बच्चों से चर्चा कर अध्यापन संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होने बच्चों की सवाल भी पूछे। उन्होने उपस्थित शिक्षकों को विद्यालय का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिये प्रयास करने के लिये कहा। उन्होने निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन होमवर्क दिया जाए तथा उसे नियमित रूप से चेक भी किया जाए। साथ ही बच्चों की मासिक टेस्ट आयोजित की जाए। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक को शिक्षकों का प्रशिक्षण शनिवार व रविवार को आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव को स्कूल परिसर के खेल मैदान को दुरूस्त कराने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को ‘‘माँ की बगिया’’ अभियान के तहत परिसर में पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिये।
कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम अबगांवखुर्द में निर्माणाधीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने उपस्थित अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने स्कूल भवन के सामने स्थित खाली भूमि पर पौधरोपण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। ग्राम भुन्नास में हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने कक्षा 12 वीं के बच्चों से चर्चा कर अध्यापन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होने उपस्थित शिक्षकों को नियमित रूप से वीडियों के माध्यम से भी अध्यापन कार्य कराने के निर्देश दिये।
ग्राम भुन्नास में कलेक्टर श्री जैन ने आरोग्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उपस्थित महिला स्वास्थ कर्ता से यूविन पोर्टल पर डाटा अपडेशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होने इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिला स्वास्थ कर्ता को समन्वय के साथ पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने तथा स्कूलों में बच्चों को आयरन की टेबलेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री जैन ने शासकीय आयुर्वेद औषधालय का निरीक्षण कर डिस्मेंटल की कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम अबगांवखुर्द में हाई स्कूल निरीक्षण के दौरान कक्षा 10 वीं के बच्चों से चर्चा कर अध्यापन संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होने बच्चों की सवाल भी पूछे। उन्होने उपस्थित शिक्षकों को विद्यालय का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिये प्रयास करने के लिये कहा। उन्होने निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन होमवर्क दिया जाए तथा उसे नियमित रूप से चेक भी किया जाए। साथ ही बच्चों की मासिक टेस्ट आयोजित की जाए। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक को शिक्षकों का प्रशिक्षण शनिवार व रविवार को आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव को स्कूल परिसर के खेल मैदान को दुरूस्त कराने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को ‘‘माँ की बगिया’’ अभियान के तहत परिसर में पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिये।
कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम अबगांवखुर्द में निर्माणाधीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने उपस्थित अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने स्कूल भवन के सामने स्थित खाली भूमि पर पौधरोपण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। ग्राम भुन्नास में हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने कक्षा 12 वीं के बच्चों से चर्चा कर अध्यापन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होने उपस्थित शिक्षकों को नियमित रूप से वीडियों के माध्यम से भी अध्यापन कार्य कराने के निर्देश दिये।
ग्राम भुन्नास में कलेक्टर श्री जैन ने आरोग्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उपस्थित महिला स्वास्थ कर्ता से यूविन पोर्टल पर डाटा अपडेशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होने इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिला स्वास्थ कर्ता को समन्वय के साथ पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने तथा स्कूलों में बच्चों को आयरन की टेबलेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री जैन ने शासकीय आयुर्वेद औषधालय का निरीक्षण कर डिस्मेंटल की कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।विज्ञापन
विज्ञापन