Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अमन चैन की दुआ के साथ एक दूसरे के गले मिलकर दाउदी बोहरा समाजजनों ने मनाई ईद-उल-फितर

Barkat Qureshi / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 238

Share:
अमन चैन की दुआ के साथ एक दूसरे के गले मिलकर दाउदी बोहरा समाजजनों ने मनाई ईद-उल-फितर बूरहानपूर।मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक शहर जिला बुरहानपुर जिले में दाउदी बोहरा समाज जनो द्वारा आज ईद उल फितर मनाई गई सुबह शहर की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। ईद के खुतबे के साथ अदा की नमाज अंजुमन जमात PRO कमेटी के कोडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि शहर 16 मस्जिदों में ईद के खुतबे के बाद विशेष नमाज अदा की गई जिसमें आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली ने नजमी मस्जिद एवम सहायक आमिल शेख यूसुफ भाई जमाली ने ताहेरी मस्जिद में समाज जनो को ईद उल फितर की नमाज अदा कराई गई। अंजुमन जमात PRO कमेटी के कोडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया की ईद की विशेष नमाज के बाद सभी के साथ साथ तमाम आलम के लोगो की खुशहाली ओर तरक्की की दुआएं की जिसमे विशेष तौर पर हमारे देश में अमन सकून, तरक्की ओर खुशहाली की दुआएं सभी ने की।ईद उल फितर के मौके पर दाउदी बोहरा समाज जनों द्वारा एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। जनप्रतिनिधियों ने दी मुबारकबाद ईद के खास अवसर पर जिले भर जे जनप्रतिनिधियों पूर्व विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अजयसिंह रघुवंशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टाक, कांग्रेस नेता इंद्रसेन दशमुख,हर्षित सिंह,पार्षद नौमान भाई, अरुण जोशी,निखिल खण्डेलवाल, श्याम बन्नतवाला ,आदि ने जकवि हवेली पहुच कर सभी को मुबारकबाद दी। बच्चो में दिखा खास उत्सह आज के खास दिन में नन्हे मुंन्हे बच्चों में ख़ासा उत्सह देखने को मिला सुबह से ही बच्चों ने रंग बिरंगी पौषक पहन कर एक दूसरे के साथ मिलते नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें