Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अमृत 2.0 योजना का भव्य शुभारंभ: क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें

Barkat Qureshi / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 180

Share:
अमृत 2.0 योजना का भव्य शुभारंभ: क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला सिराली वार्ड नंबर 2 में बहुप्रतीक्षित अमृत 2.0 योजना का शुभारंभ भाजपा पार्षद सुधा जितेंद्र मालवीय के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र मालवीय, पासी बाबू रविंद्र चावड़ा, इंजीनियर लालू राजपूत, कैलाश सल्लाम, अंश कुशवाह सहित वार्ड के कई सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस योजना का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को जल, स्वच्छता, आधारभूत ढांचे और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शुभारंभ अवसर पर पार्षद सुधा जितेंद्र मालवीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व विधायक संजय शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह योजना संभव हो सकी है। पार्षद मालवीय ने आशा व्यक्त की कि अमृत 2.0 योजना के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा और विकास को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें