Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अमोल विहार कालोनी का मामला पहुंचा कमिशनर तक, क्या होगी कार्यवाही

Barkat Qureshi / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 238

Share:
अमोल विहार कालोनी का मामला पहुंचा कमिशनर तक, क्या होगी कार्यवाही खिरकिया/अमेाल विहार कालोनी का मामला नर्मदापूरम संभाग आयुक्त श्रीकृष्ण तिवारी तक पहुंचा फिर भी उक्त कालोनी की जांच न होना जिम्मेदार अधिकारी पर कई सवालिया निशान खडे कर रहा है। आपको बता दे जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनुरूप वायवर ने जनसुनवाई केन्द्र पहुंचकर अधिकारी के समक्ष आवेदन देकर जांच की मांग की गई थी। लेकिन आज तक अमोल विहार कालोनी की जांच नही गई। शिकायती आवेदन मे बताया की अमोल विहार कलोनीनाइजर द्वारा भारत माता की मूर्ति का अपमान करने एवं खुले छत में स्थापना करने के मामले में कार्यवाही नही की जा रही है विगत दिनो गणतंत्र दिवस पर खिरकिया अमोल विहार कॉलेनी मे भारत माता कि मूर्ति का अनावरण किया गया था। जो कि व्यवसायिक प्रयोग के लिए राष्ट्र के प्रतिको के इस्तेमाल करने का ये अनोखा मामला सामने आया था। कालोनी नाइजर ने भारत माता की प्रतिमा के अनावरण मे भारत माता के सम्मान का ख्याल भी नहीं रखा गया है बिना छत के ही भारत माता कि मूर्ति को रखा गया है ठंड गर्मी बरसात मूर्ति क्षतिग्रस्त हो सकती है। उन्होने कालोनीनाईजर द्वारा कालोनी में की गई भारत माता की खुले में स्थापना का सरासर अपमान बताया। पहले से ही विवादो में रही अमोल विहार कालोनी आपको बता दे यह पहली बार नही है जब अमोल विहार कालोनी विवादो मे आई हो कालोनीनाइजर पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके है ज्ञात हो कांकड के रास्ते पर बिना अनुमति निर्माण करके पीछे बंद किया सार्वजनिक रास्ता कालोनी से सटे नाले के साथ छेडछाड बिना विकास कार्य पूर्ण किये गाइडलाइन से अधिक कीमत पर प्लाॅट बेचना बिना अनुमति कालोनी में ईट फैक्ट्री संचालित करना इन सभी मुददे को लेकर प्रशासन द्वारा जांच क्यो नही की जा रही है समज से परे है। कई बार समाचार पत्रो के माध्यम से भी खबरो का प्रकाशन किया गया है लेकिन आज तक अधिकारीयो द्वारा मामले को संज्ञान में क्यो नही लिया गया जिसकी चर्चा नगर में जोरो पर है। अनुरूप बायवर ने बताया कि कालोनीनाइजर द्वारा कांग्रेस की जिला प्रभारी से कहकर मुझ पर दबाव बनाकर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन करने से रोका गया और कहा गया है कि अमोल विहार कालोनी के संबध में किसी प्रकार की कोई शिकायत नही करना जबकि मै स्वयं कांग्रेस का जिला प्रवक्ता हूॅ। जिला प्रवक्ता के शिकायती आवेदन की अवहेलना अमोल विहार कालोनी की जांच नही होने को लेकर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनुरूप वायवर ने नर्मदापुरम संभाग आयुक्त कमिशनर श्रीकृष्ण तिवारी एवं कलेक्टर आदित्य सिंह से दुरभाष पर चर्चा की चर्चा के दौरान उन्होने बताया की अमोल विहार कालोनी में अनिमितताएॅ और भारत माता की मूर्ति की अवहेलना बिना अनुमति के ईट फेक्ट्री संचालित करना सरकारी रास्ते पर रोड निर्माण करना जिसकी शिकायत जनसुनवाई केन्द्र पहुचकर की जा चुकी है लेकिन आज तक अधिकारीयो द्वारा कार्यवाही नही गई। आयुक्त श्रीकृष्ण तिवारी कलेक्टर आदित्य सिंह ने कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनुरूप वायवर को जल्द ही जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इनका कहना आवेदन आया है जांच कर कार्यवाही की जाएगी अशोक कुमार डहेरिया, एसडीएम खिरकिया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें