Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पुलिस बलकवाडा ने दो व्यक्तियो को पकडा

Barkat Qureshi / Wed, Jun 18, 2025 / Post views : 228

Share:
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते पुलिस बलकवाडा ने दो व्यक्तियो को पकडा कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप. महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा क्षेत्र मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के संबंध मे मुखबीर तंत्र मजबुत कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देशो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खरगोन श्रीमती शकुन्तला रुहल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री नरेन्द्र रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मनोहरसिंह गवली के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठीत की गई जाकर निर्देश दिये गये थे। घटना का संक्षिप्त विवरण वरिष्ट अधिकारीयो के निर्देशो के पालन मे थाना प्रभारी बलकवाडा रितेश यादव द्वारा टीम का गठन कर दिनांक 18.06.2025 को मुखबिर ने चौकी के सामने आकर सूचना दी कि दो व्यक्ति पेंट शर्ट पहने होकर एक स्कॉय ब्लु रंग के (पिट्ठु) बैग मे गांजा लेकर इंदौर तरफ बैचने जाने वाले है जो चिचली फाटा यात्री प्रतिक्षालय के पास एबी रोड ग्राम निमरानी मे बस मे जायेगे, जो बस का इंतजार कर रहे है । यदि जल्दी घेराबंदी की जाये तो पकड मे आ सकते है और यदि देरी की गयी तो माल की अफरा तफरी कर सकते है तथा फरार हो सकते है। सूचना विश्वसनीय होने से दिनांक 18.06.2025 को मुखबीर सुचना पर तत्कालिक कार्यवाही करते हुये चिचली फाटा, यात्री प्रतिक्षालय ए बी रोड ग्राम निमरानी से दो व्यक्तियो को पकडा, जिससे पुछताछ पर उसने अपना नाम गोविन्द पिता अंबाराम सेन जाति नाई उम्र 40 साल निवासी मातमुर थाना बागली जिला देवास, मेहरबान पिता अंबराम राजोरिया जाति रविदास उम्र 23 साल निवासी बाबनखेडी थाना बागली जिला देवास का होना तथा उसके पास रखे एक स्कॉय ब्लु रंग के पिट्ठु बैग के अंदर पीले – हरे रंग की खाद की बोरी में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा 8 किलो 67 ग्राम किमती 70000/-रुपये का जप्त किया गया एंव आरोपी गोविन्द पिता अंबाराम सेन जाति नाई उम्र 40 साल निवासी मातमुर थाना बागली जिला देवास, मेहरबान पिता अंबराम राजोरिया जाति रविदास उम्र 23 साल निवासी बाबनखेडी थाना बागली जिला देवास को गिरफ्तार किया गया । जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा । गिरफ्तार आरोपी का नाम 1.गोविन्द पिता अंबाराम सेन जाति नाई उम्र 40 साल निवासी मातमुर थाना बागली जिला देवास, 2.मेहरबान पिता अंबराम राजोरिया जाति रविदास उम्र 23 साल निवासी बाबनखेडी थाना बागली जिला देवास पुलिस टीम उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मण्डलेश्वर श्री मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव व चौकी प्रभारी उनि अजय दुबे के नेतृत्व में सउनि आशीष कुमार सिंह सोमवंशी, प्र.आर.193 अखिलेश भुरिया, आर.364 जितेन्द्रसिंह बघेल,आर.482 प्रविण सोलंकी, आर.276 रविशंकर तिवारी,आर.673 महेन्द्र ठाकुर आपरेटर अजय सोलंकी, अनिल मोगरे का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें