Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

:  अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही ·कुल 800 ग्राम गांजा कीमती 6000 रुपए का बरामद कर किया जप्त

Barkat Qureshi / Sun, Jun 15, 2025 / Post views : 193

Share:
 अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही ·कुल 800 ग्राम गांजा कीमती 6000 रुपए का बरामद कर किया जप्त ·आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार  एनडीपीएस एक्ट के तहत किया प्रकरण पंजीबद्ध प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का प्रचलन समाज के लिए एक गंभीर समस्य बनता जा रहा है। विशेष रुप से प्रदेश का युवा वर्ग इसके दुष्प्रभाव से ग्रस्त हो रहा है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में दिनांक 12.06.25 से दिनांक 26.06.25 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके संबंध में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान में एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को विशेष अभियान में अधिक से अधिक एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय, अनुभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गांजा की खेप बरामद की है। इस संबंध में 01 व्यक्ती को गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से 800 ग्राम गांजा कीमत 6000 रुपए का बरामद किया। कार्यवाही की विवरण – विश्वसनीय मुखबिर से गुप्त सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी पुलिस थाना कसरावद ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाकर थाना कसरावद पर पुलिस टीम को कार्यवाही हेतु तैयार कर मौके पर भेजकर आरोपी को धर दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि आरोपी जावेद गांजा की तस्करी में शामिल था और अवैध गांजा बेचने का प्रयास कर रहा था जिसे कसरावद के भीलट मंदिर माता की बाड़ी से पकडा गया जिससे कुल 800 ग्राम गांजा कीमती 6000 रुपए जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी जावेद के विरुद्ध नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, और इस मामले में विस्तृत जांच जारी है। पुलिस विभाग मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता से अपील करता है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को प्रदान करें। आरोपी का नाम – जावेद पिता अय्युब खान जाति मुसलमान उम्र 27 वर्ष निवासी नया नगर थाना कसरावद जिला खरगोन सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर श्री मनोहर गवली के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि जितेन्द्र कवचे, उनि अजय भाटिया, प्रआर.31 अनिल परिहार, प्रआर.569 भावसिंह, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर.673 महेन्द्र ठाकुर, आर.364 जीतेन्द्र बघेल, आर.776 रामू एवं आर.1064 सौरभ बघेल का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें