Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए ‘‘निरोगी काया अभियान’’ प्रारम्भ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों की होगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

Barkat Qureshi / Fri, Feb 21, 2025 / Post views : 264

Share:
असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए ‘‘निरोगी काया अभियान’’ प्रारम्भ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों की होगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच हरदा 21 फरवरी 2025/ मध्यप्रदेश में “निरोगी काया अभियान” 31 मार्च तक संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिह ने बताया कि इस विशेष अभियान में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्क्रीनिंग के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक पर जांच शिविर आयोजित किए जा रहे है। हितग्राहियों की जांच और उपचार की रिपोर्ट एनसीडी पोर्टल में दर्ज की जाएगी। रोगों की पहचान होने पर त्वरित रूप से आवश्यकतानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, एवं जिला चिकित्सालय में उपचार प्रारंभ किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि निरोगी काया अभियान के दौरान स्क्रीनिंग के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों के लक्षण, उससे बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी जाएगी। डायबिटीज, उच्च रक्तचाप साइलेंट किलर बीमारियां मानी जाती हैं इसलिए इनकी नियमित जांच बेहद जरूरी है। इस अभियान में नॉन एल्कोहोलिक फैटी लीवर डिजीज की स्क्रीनिंग को भी शामिल किया गया है। परिवार के सदस्यों में पूर्व में इन बीमारियों के होने पर अपनी जांच अवश्य करवानी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें