: आंगनवाड़ी केन्द्रों में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
Barkat Qureshi / Wed, Jun 25, 2025 / Post views : 286
आंगनवाड़ी केन्द्रों में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 25 जून 2025/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति शर्मा के निर्देशन में बुधवार को हरदा के वार्ड क्रं 28 के आंगनवाडी केन्द्र क्रं. 58 एवं वार्ड क्रं 27 के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रं. 55 में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री चंद्रशेखर राठौर ने नालसा आपदा पीड़ितोें को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं योजना के उपबंधों, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा लैंगिक हमलों व अन्य अपराधों की पीड़िताओं तथा सर्वाईवर्स महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना की जानकारी उपस्थितजनों को दी। उन्होने नालसा गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन योजना 2015 के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उददेश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाे तक उनके मूल अधिकारों की पंहुच को सुनिश्चित करना है।
इसके साथ ही नालसा द्वारा संचालित ‘‘संवाद’’ योजना के तहत अनुसूचित जनजाति एवं आदिवासी समाज के लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। शिविरों में बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, 15100 पर कॉल कर विधिक सहायता आसानी से प्राप्त की जा सकती है। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं, बच्चे एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्रीमती सुरेन्द्र कौर, सायरा खान उपस्थित रहे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 25 जून 2025/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति शर्मा के निर्देशन में बुधवार को हरदा के वार्ड क्रं 28 के आंगनवाडी केन्द्र क्रं. 58 एवं वार्ड क्रं 27 के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रं. 55 में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री चंद्रशेखर राठौर ने नालसा आपदा पीड़ितोें को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं योजना के उपबंधों, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा लैंगिक हमलों व अन्य अपराधों की पीड़िताओं तथा सर्वाईवर्स महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना की जानकारी उपस्थितजनों को दी। उन्होने नालसा गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन योजना 2015 के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उददेश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाे तक उनके मूल अधिकारों की पंहुच को सुनिश्चित करना है।
इसके साथ ही नालसा द्वारा संचालित ‘‘संवाद’’ योजना के तहत अनुसूचित जनजाति एवं आदिवासी समाज के लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। शिविरों में बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, 15100 पर कॉल कर विधिक सहायता आसानी से प्राप्त की जा सकती है। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं, बच्चे एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्रीमती सुरेन्द्र कौर, सायरा खान उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन