Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आगामी त्यौहार बकरीद के मद्देनजर थाना कसरावद पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक

Barkat Qureshi / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 212

Share:
थाना कसरावद जिला खरगोन आगामी त्यौहार बकरीद के मद्देनजर थाना कसरावद पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक बैठक के दौरान आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु दी समझाईश कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना व अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के द्वारा जिला खरगोन के समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में आगामी त्यौहार को देखते हुए शांति समिति सदस्यों की बैठक लेने के संबंध में निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन द्वारा थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान एसडीएम कसरावद, नायब तहसीलदार कसरावद, नगर परिषद के सदस्य एवं कस्बा कसरावद के सभी गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य एवं सभी धर्म के लोग उपस्थित हुए। बैठक में आगामी त्यौहार बकरीद मनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई बाद चर्चा के सभी गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्यों से आगामी त्यौहार बकरीद को शातिंपूर्ण तरीके से मनाने हेतु समझाईश दी गई साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दिए जाने, खुले में पशु कुर्बानी नहीं दिए जाने, कुर्बानी उपरांत अपशिष्ट पदार्थ को निर्धारित स्थान पर ले जाकर विधिवत नष्टीकरण करने की समझाईश दी गई। बैठक में सभी लोग सहमत हुए। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी भड़काउ या आपत्तीजनक पोस्ट लाईक और शेयर नहीं करने एवं इस संबंध में तत्काल पुलिस को सूचित करने की समझाईश दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें