: आगामी धार्मिक त्योहारो को लेकर थाना मूंदी में हुई बैठक
Barkat Qureshi / Wed, Mar 26, 2025 / Post views : 288
आगामी धार्मिक त्योहारो को लेकर थाना मूंदी में हुई बैठक
आगामी धार्मिक त्योहारों को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण आज थाना मूंदी में थाना प्रभारी के निर्देशानुसार एस.आई.उमेश लाखरे एवं एस आई सूरज पाटिल के मार्गदर्शन मेे आज बुधवार शाम को बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में सभी समाज के आम व गणमान्य नागरिक,नगर परिषद मूंदी के सी एम ओ संजय जैन भी उपस्थित थे। आगामी धार्मिक त्योहार शबे कद्र की नमाज, जुमा की नमाज,गणगौर, ईद, और रामनवमी की शोभा यात्रा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।
एस आई उमेश लाखरे व एस आई सूरज पाटिल ने सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने मूंदी की जनता से अपील करते हुए कहा कि एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। त्योहारों में कोई नई परंपरा न डालें। साथ ही एक-दूसरे के उत्सव में शामिल होकर एकता की मिसाल कायम करें।
प्रशासन शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी और भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इस अवसर शान्ति समिति के सदस्यो ने बिना अनुमति के डी जे बजाने व वाहनो के उपर लगे हूटर व बाईक पर स्टट बताने वाले व मोडिफाईड सायलेन्सर वाले वाहनो पर चालानी कार्यवाही की बात की।
एवं साफ-सफाई, बिजली-पानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

एवं साफ-सफाई, बिजली-पानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए.विज्ञापन
विज्ञापन