Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आदर्श यदुवंशी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 47 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ

Barkat Qureshi / Wed, Apr 30, 2025 / Post views : 232

Share:
आदर्श यदुवंशी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 47 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 30 अप्रैल 2025, जिले के टिमरनी विकासखंड के नयागांव में आदर्श यदुवंशी समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर कुल 47 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सभी नवदंपतियों को सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी । नयागांव में आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, एसडीएम टिमरनी श्री महेश बडोले सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बहुत सी योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं के कारण महिलाओं का समाज में सम्मान बढ़ा है। सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों और स्थानीय निकायों में आरक्षण की सुविधा भी दी है, जिससे सभी क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। आय बढ़ने से इन महिलाओं के जीवन में खुशहाली आई है, और उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यदुवंशी समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने पर आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी, और उनके इस प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें