: आदि गौड बाबीसा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय चुनाव सम्पन्न
Barkat Qureshi / Sun, Mar 9, 2025 / Post views : 285
आदि गौड बाबीसा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय चुनाव सम्पन्न
विनोद तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और धर्मेंद्र शास्त्री महासचिव निर्वाचित
आदि गौड बाबीसा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री के चुनाव 9 मार्च 2025 को उज्जैन के नरसिंह घाट स्थित शंकराचार्य मठ में आयोजित हुए अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशियों में भोपाल के श्री विनोद तिवारी ने इंदौर श्री मनोज व्यास को 19 मतों से पराजित किया इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए 3 प्रत्याशियों में भोपाल के आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने उज्जैन के श्री सुनील जोशी को 10 मतों से पराजित किया इस राष्ट्रीय चुनाव में समाज की भोपाल,इंदौर,खंडवा , धार, बुरहानपुर, सीहोर, रावेर,मुंबई , रायपुर, झालावाड़, अकलेरा,कोटा सहित मध्यप्रदेश , राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र की 34 शाखाओं के 232 प्रतिनिधियों ने मतदान किया।
निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र व्यास , तथा पूर्व शिक्षा मंत्री म. प्र .शासन श्री दीपक जोशी ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं है।
निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र व्यास , तथा पूर्व शिक्षा मंत्री म. प्र .शासन श्री दीपक जोशी ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं है।विज्ञापन
विज्ञापन