Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आपदा प्रबन्धन संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

Barkat Qureshi / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 263

Share:
आपदा प्रबन्धन संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हरदा 3 मार्च 2025/ जिला स्तरीय इंसिडेंट रेस्पोंस टीम एवं टास्कफोर्स सदस्यों के लिये एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को हरदा के होटल हवेली के सभाकक्ष में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में डीएमआई श्री अभिषेक मिश्रा ने अधिकारियों को जिला स्तरीय इंसिडेंट रिस्पोंस टीम की संरचना एवं अपेक्षित दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होने आपदा के समय आने वाली संभावित समस्याओं और उनके निराकरण के बारे में भी अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होने कार्यशाला में भूकम्प, अग्नि दुर्घटना, अतिवर्षा व बाढ़ से उत्पन्न स्थिति में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये महत्वपूर्ण जानकारी उपस्थित अधिकारियों को दी। प्रशिक्षण में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व श्रीमती रजनी वर्मा, डिस्ट्रिक कमाण्डेंट होमगार्ड श्री मयंक जैन सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें