: आवास योजना के एक लाख लिये, लेकिन मकान नही बनाया नगर पालिका ने बसूली के लिये काटे नल कनेक्शन
Barkat Qureshi / Wed, May 14, 2025 / Post views : 229
आवास योजना के एक लाख लिये, लेकिन मकान नही बनाया नगर पालिका ने बसूली के लिये काटे नल कनेक्शन
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा -नगर पालिका के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही निरंतर जारी है जिसके अंतर्गत लोक अदालत के प्रकरण जिसमें संपत्ति कर एवं जलकर की राशि बकाया है एवं आवास योजना के ऐसे प्रकरण जिसमें हितग्राहियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त किस्त प्राप्त कर ली किंतु आवास निर्माण नहीं किया है ऐसे सभी बकायदारों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए हरदा नगर पालिका ने उनके घरों में लगे नल कनेक्शन को विच्छेद कर दिया है।
सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई की जिन बकायादारों के संपत्तिकर एवं जलकर की टैक्स की राशि बकाया है या फिर उनके द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास के तहत राशि प्राप्त की गई है और निर्माण नहीं किया है ऐसे हितग्राहियों एवम बकायदारों के नल कनेक्शन नगर पालिका द्वारा काटे गए। यदि वह अपने टैक्स की राशि सात दिवस की समय अवधि में जमा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जावेगी।
जिन 13 हितग्राही एवं बकायादारों के नल कनेक्शन विच्छेद किए गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 800000/- सम्पत्तिकर के 48908/- जलकर 97548/- ऐसे कुल 946456/- रूपये है ।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा -नगर पालिका के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही निरंतर जारी है जिसके अंतर्गत लोक अदालत के प्रकरण जिसमें संपत्ति कर एवं जलकर की राशि बकाया है एवं आवास योजना के ऐसे प्रकरण जिसमें हितग्राहियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त किस्त प्राप्त कर ली किंतु आवास निर्माण नहीं किया है ऐसे सभी बकायदारों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए हरदा नगर पालिका ने उनके घरों में लगे नल कनेक्शन को विच्छेद कर दिया है।
सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई की जिन बकायादारों के संपत्तिकर एवं जलकर की टैक्स की राशि बकाया है या फिर उनके द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास के तहत राशि प्राप्त की गई है और निर्माण नहीं किया है ऐसे हितग्राहियों एवम बकायदारों के नल कनेक्शन नगर पालिका द्वारा काटे गए। यदि वह अपने टैक्स की राशि सात दिवस की समय अवधि में जमा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जावेगी।
जिन 13 हितग्राही एवं बकायादारों के नल कनेक्शन विच्छेद किए गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 800000/- सम्पत्तिकर के 48908/- जलकर 97548/- ऐसे कुल 946456/- रूपये है ।विज्ञापन
विज्ञापन