: इंजीनियरिंग विद्यार्थी माईक्रोसॉफ्ट की आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू
Barkat Qureshi / Fri, May 23, 2025 / Post views : 274
इंजीनियरिंग विद्यार्थी माईक्रोसॉफ्ट की आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू
माईक्रोसॉफ्ट नोएडा की विजिट से लौटे विद्यार्थियों को
पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने दी शुभकामनाए
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
खरगोन/ जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां के बी.टेक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत 49 विद्यार्थियों का दल एक दिवसीय माइक्रोसॉफ्ट नोएडा के शैक्षणिक भ्रमण कर संस्था में लौटा । आज गुरूवार को पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने विद्यार्थियों से मिलकर उनके माईक्रोसॉफ्ट नोएडा के विजिट के अनुभव जाने । उन्होनें विद्यार्थियों से कहा कि संस्थान सभी इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को श्रेष्ठ संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है । हमारे विद्यार्थी विश्व की प्रतिष्ठित कंपनियों में भी विजिट करें और वहॉ की कार्यप्रणाली को जाने यह हमारा लक्ष्य है । इससे निश्चित तौर पर उनके ज्ञान में वृद्धि होगी और उन्हें वैश्विक कंपनियों को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा ।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के इंजीनियरिंग के 49 विद्यार्थियों एक दल 16 मई को माईक्रोसॉफ्ट नोएडा की विजिट पर गया था । हमारे विद्यार्थियों ने क्लाउड कम्पयूटिंग, डेटाबेस मैनेजमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एंटरप्राइज सॉल्यूशन, और गेमिंग जैसे डिजिटल अनुसंधान की बारीकियॉ जानी । यह विजिट मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित कंपनियों की कार्यप्रणाली को जानने पर केन्द्रित थी । हमारे विद्यार्थियों ने कंपनी के अधिकारियों से चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया साथ ही भविष्य में मिलने वाले जॉब के अवसरो पर भी चर्चा की । प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. नितिन नामदेव ने बताया कि माईक्रोसॉफ्ट के सीनियर डायरेक्टर ऑफ कन्सल्टिंग बिजनेस विश्वमीत चावला द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स और क्लाउड कम्प्यूटिंग पर 2 घण्टे का सेमीनार प्रस्तुत किया गया । सेमीनार के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी सेशन में संस्थान के 4 विद्यार्थियों को माईक्रोसॉफ्ट द्वारा पुरस्कृत भी किया गया । संस्थान के डीन डॉ. सुनील सुगंधी ने बताया कि यह एक दिवसीय विजिट सफल रही और संस्थान के विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ, बल्कि भविष्य में प्रतिष्ठित कंपनियों में उपलब्ध होने वाले अवसरों को प्राप्त करने एवं उनके साथ कार्य करने हेतु पूर्व तैयारी के अंतर्गत अद्वितीय अनुभव के साक्षी बनें ।
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
खरगोन/ जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां के बी.टेक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत 49 विद्यार्थियों का दल एक दिवसीय माइक्रोसॉफ्ट नोएडा के शैक्षणिक भ्रमण कर संस्था में लौटा । आज गुरूवार को पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने विद्यार्थियों से मिलकर उनके माईक्रोसॉफ्ट नोएडा के विजिट के अनुभव जाने । उन्होनें विद्यार्थियों से कहा कि संस्थान सभी इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को श्रेष्ठ संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है । हमारे विद्यार्थी विश्व की प्रतिष्ठित कंपनियों में भी विजिट करें और वहॉ की कार्यप्रणाली को जाने यह हमारा लक्ष्य है । इससे निश्चित तौर पर उनके ज्ञान में वृद्धि होगी और उन्हें वैश्विक कंपनियों को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा ।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के इंजीनियरिंग के 49 विद्यार्थियों एक दल 16 मई को माईक्रोसॉफ्ट नोएडा की विजिट पर गया था । हमारे विद्यार्थियों ने क्लाउड कम्पयूटिंग, डेटाबेस मैनेजमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एंटरप्राइज सॉल्यूशन, और गेमिंग जैसे डिजिटल अनुसंधान की बारीकियॉ जानी । यह विजिट मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित कंपनियों की कार्यप्रणाली को जानने पर केन्द्रित थी । हमारे विद्यार्थियों ने कंपनी के अधिकारियों से चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया साथ ही भविष्य में मिलने वाले जॉब के अवसरो पर भी चर्चा की । प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. नितिन नामदेव ने बताया कि माईक्रोसॉफ्ट के सीनियर डायरेक्टर ऑफ कन्सल्टिंग बिजनेस विश्वमीत चावला द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स और क्लाउड कम्प्यूटिंग पर 2 घण्टे का सेमीनार प्रस्तुत किया गया । सेमीनार के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी सेशन में संस्थान के 4 विद्यार्थियों को माईक्रोसॉफ्ट द्वारा पुरस्कृत भी किया गया । संस्थान के डीन डॉ. सुनील सुगंधी ने बताया कि यह एक दिवसीय विजिट सफल रही और संस्थान के विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ, बल्कि भविष्य में प्रतिष्ठित कंपनियों में उपलब्ध होने वाले अवसरों को प्राप्त करने एवं उनके साथ कार्य करने हेतु पूर्व तैयारी के अंतर्गत अद्वितीय अनुभव के साक्षी बनें ।विज्ञापन
विज्ञापन