Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ईमानदारी की मिसाल: कांग्रेस नेता बंटी वर्मा ने लौटाया रास्ते में मिला पर्स

Barkat Qureshi / Fri, Mar 21, 2025 / Post views : 232

Share:
ईमानदारी की मिसाल: कांग्रेस नेता बंटी वर्मा ने लौटाया रास्ते में मिला पर्स हरदा। आज के समय में ईमानदारी की मिसालें कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन हरदा जिले के छीपाबड़ नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी कांग्रेस नेता बंटी वर्मा ने एक ऐसा काम किया है, जिससे लोगों के बीच ईमानदारी की मिसाल कायम हुई है। दरअसल, बंटी वर्मा अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से गुरुवार शाम को हरदा की ओर डॉक्टर के पास जा रहे थे। तभी उन्हें कांकरिया और मसनगांव के बीच सड़क पर एक युवक का पर्स मिला। पर्स में 3,000 रुपये, आधार कार्ड और एक पर्ची थी, जिस पर युवक का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। बंटी वर्मा ने तुरंत पर्ची पर लिखे नंबर पर संपर्क किया और युवक को मसनगांव बुलाया। उन्होंने युवक को उसका पर्स लौटा दिया। युवक ने बंटी वर्मा की ईमानदारी की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने भी बंटी वर्मा की ईमानदारी की प्रशंसा की। पुलिसकर्मी देवी पटेल भी इस दौरान मौजूद थे, जिन्होंने बंटी वर्मा के इस कार्य को सराहना की। बता दे कि कांकरिया और मसनगांव के बीच एक युवक का पर्स गिर गया था, पर्स में करीब 3,000 रुपये, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर वाली पर्ची लिखी हुई थी,जिससे बंटी वर्मा, कांग्रेस नेता ने ईमानदारी दिखाते हुए युवक को फोन कर उससे उसका पर्स लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। इस दौरान पुलिसकर्मी देवी पटेल व मौजूद लोगों ने बंटी वर्मा की ईमानदारी की सराहना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें