Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं,कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश

Barkat Qureshi / Tue, Jun 24, 2025 / Post views : 214

Share:
ई-केवायसी व आधार फिडिंग कार्य की गति बढ़ाएं,कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश हरदा से गोपाल शुक्ला हरदा 24 जून 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाला खाद्यान्न अपात्र व्यक्तियों को न मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने सूची से अपात्र हितग्राहियों के नाम हटाने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में भी निर्देश दिये। कलेक्टर श्री जैन ने जनपद पंचायतों के सीईओ व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समग्र व आधार लिंकिंग तथा ई-केवायसी की कार्यवाही की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, रोजगार सहायक व सचिव का दल बनाकर योजनाओं के तहत हितग्राहियों की ई-केवायसी का कार्य पूर्ण कराएं। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, श्री संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा के साथ-साथ एसडीएम श्री महेश बड़ोले, श्री अशोक डेहरिया, श्री कुमार शानु देवड़िया भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कार्य में लापरवाही बरतने पर बालागांव के सचिव के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री जैन ने सीएम हेल्पलाइन मेें लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत नॉट अटेंडेन्ट न रहे। शिकायतकर्ता से बात कर शिकायत का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करें। उन्होने जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शहर में साफ-सफाई व्यवस्था सुधारें तथा शहर में सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होने कहा कि शहर के पार्कों में सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं। उन्होने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री जैन ने सिराली, खिरकिया, टिमरनी व हरदा के सीएमओ को निर्देश दिये कि अपने-अपने नगरीय क्षेत्र में सर्वाधिक कचरे वाले स्थान चिन्हित करें और उनकी सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होने शहरी क्षेत्र के नाले व नालियों की वर्षा पूर्व सफाई की कार्यवाही कराने के निर्देश भी चारों सीएमओ को दिये। उन्होने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सड़क विकास निगम, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में पहुँच मार्गों की आवश्यक रिपेयरिंग कराने के निर्देश दिये। उन्होने ग्रामीण पुल पुलियों की रिपेयरिंग कराने के लिये भी अधिकारियों से कहा। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पुल पुलियाओं पर आवश्यक बेरिकेटिंग की व्यवस्था करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें