: एसडीएम पटवारियों के कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करें
Barkat Qureshi / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 268
एसडीएम पटवारियों के कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करें
कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम श्री देवडिया को निर्देश दिये कि हरदा एवं हंडिया तहसीलों में कंट्रोल रूम बनाकर पटवारियों द्वारा प्रतिदिन किये गये कार्य की समीक्षा करें। उन्होने कहा कि किसान चूंकि दिन में खेत में रहते है, अतः पटवारी सुबह या शाम के समय उनके घर जाकर ई-केवायसी सत्यापन, आधार से खसरा लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री जैसे कार्य सम्पन्न करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सर्वेयर्स को निर्देश दिये कि गिरदावरी का कार्य अगले 15 दिन में पूर्ण कर लें। उन्होने कहा कि सर्वेयर्स को मानदेय भुगतान की व्यवस्था के लिये शासन स्तर से कार्यवाही जारी है। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम श्री देवडिया को निर्देश दिये कि जो पटवारी बिना अवकाश लिए मुख्यालय से गायब मिलें, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने हंडिया तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि गांवों में राजस्व शिविर लगाकर किसानों के आधार अपडेट, ई-केवायसी सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री व राजस्व वसूली जैसे कार्य कराये जायें। शिविर के आयोजन का मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक किसान शिविर में उपस्थित हो और उनका सत्यापन हो सके। उन्होने कहा कि जो किसान शिविर में नहीं आते हैं, उनके घर जाकर सत्यापन का कार्य पूर्ण करें। उन्होने सभी पटवारियों, तहसीलदार व एसडीएम को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम श्री देवडिया को निर्देश दिये कि हरदा एवं हंडिया तहसीलों में कंट्रोल रूम बनाकर पटवारियों द्वारा प्रतिदिन किये गये कार्य की समीक्षा करें। उन्होने कहा कि किसान चूंकि दिन में खेत में रहते है, अतः पटवारी सुबह या शाम के समय उनके घर जाकर ई-केवायसी सत्यापन, आधार से खसरा लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री जैसे कार्य सम्पन्न करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सर्वेयर्स को निर्देश दिये कि गिरदावरी का कार्य अगले 15 दिन में पूर्ण कर लें। उन्होने कहा कि सर्वेयर्स को मानदेय भुगतान की व्यवस्था के लिये शासन स्तर से कार्यवाही जारी है। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम श्री देवडिया को निर्देश दिये कि जो पटवारी बिना अवकाश लिए मुख्यालय से गायब मिलें, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने हंडिया तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि गांवों में राजस्व शिविर लगाकर किसानों के आधार अपडेट, ई-केवायसी सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री व राजस्व वसूली जैसे कार्य कराये जायें। शिविर के आयोजन का मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक किसान शिविर में उपस्थित हो और उनका सत्यापन हो सके। उन्होने कहा कि जो किसान शिविर में नहीं आते हैं, उनके घर जाकर सत्यापन का कार्य पूर्ण करें। उन्होने सभी पटवारियों, तहसीलदार व एसडीएम को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये।विज्ञापन
विज्ञापन