Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: एसडीएम पटवारियों के कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करें

Barkat Qureshi / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 268

Share:
एसडीएम पटवारियों के कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करें कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम श्री देवडिया को निर्देश दिये कि हरदा एवं हंडिया तहसीलों में कंट्रोल रूम बनाकर पटवारियों द्वारा प्रतिदिन किये गये कार्य की समीक्षा करें। उन्होने कहा कि किसान चूंकि दिन में खेत में रहते है, अतः पटवारी सुबह या शाम के समय उनके घर जाकर ई-केवायसी सत्यापन, आधार से खसरा लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री जैसे कार्य सम्पन्न करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सर्वेयर्स को निर्देश दिये कि गिरदावरी का कार्य अगले 15 दिन में पूर्ण कर लें। उन्होने कहा कि सर्वेयर्स को मानदेय भुगतान की व्यवस्था के लिये शासन स्तर से कार्यवाही जारी है। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम श्री देवडिया को निर्देश दिये कि जो पटवारी बिना अवकाश लिए मुख्यालय से गायब मिलें, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने हंडिया तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दिये कि गांवों में राजस्व शिविर लगाकर किसानों के आधार अपडेट, ई-केवायसी सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री व राजस्व वसूली जैसे कार्य कराये जायें। शिविर के आयोजन का मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक किसान शिविर में उपस्थित हो और उनका सत्यापन हो सके। उन्होने कहा कि जो किसान शिविर में नहीं आते हैं, उनके घर जाकर सत्यापन का कार्य पूर्ण करें। उन्होने सभी पटवारियों, तहसीलदार व एसडीएम को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें