Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: एस.डी.ई.आर.एफ और एनडीआरएफ ने भूकंप परिदृश्य पर मॉकड्रिल की

Barkat Qureshi / Fri, Jan 10, 2025 / Post views : 278

Share:
एस.डी.ई.आर.एफ और एनडीआरएफ ने भूकंप परिदृश्य पर मॉकड्रिल की हरदा 10 जनवरी 2025, शुक्रवार को भूकंप आपदा पर जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत, उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में, 11वीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, भोपाल , की टीम ने हरदा जिले में भूकंप आपदा पर संयुक्त मॉक अभ्यास किया। इस मॉक अभ्यास में, हरदा के कॉलेज की इमारत का एक हिस्सा भूकंप के कारण ढह गया था, जिसमें कुछ लोग फंसे थे। इसके परिणामस्वरूप, सर्वप्रथम एस.डी.ई.आर.एफ टीम हरदा द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया तथा घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए NDRF के आपात प्रतिक्रिया केंद्र को घटना के बारे में सूचित किया गया। एनडीआरएफ की टीम ने श्री एस. ए. सिकंदर सहायक कमांडेंट की अगुवाई में घटना स्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक मूल्यांकन किया और ऑपरेशन बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, और कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए। तत्काल बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ किया, जिसमें विभिन्न कटिंग उपकरणों का उपयोग किया गया और गंभीर रूप से फंसे लोगों को बचाया गया। इस मॉक अभ्यास में, श्री मयंक जैन डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड तथा एसडीईआरएफ, श्री वीरेंद्र उइके तहसीलदार हरदा, डॉ नवीन जैन, एस.डी.ई.आर.एफ टीम व अन्य हितधारक संगठनों के साथ मिलकर अन्य हितधारकों ने भाग लिया। उपस्थित नागरिकों ने एन डी आर एफ बचाव दल द्वारा प्रदर्शित पेशेवर कौशल की सराहना की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें