: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर अपहरण एवं बलात्कार के आरोपी को थाना मूंदी द्वारा किया गिरफ्तार।
Barkat Qureshi / Wed, May 21, 2025 / Post views : 915
‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर अपहरण एवं बलात्कार के आरोपी को थाना मूंदी द्वारा किया गिरफ्तार।
संवाददाता ईस्हाक गौरी मूंदी
पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा मनोज कुमार राय द्वारा नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारनेकर, तथा एसडीओपी मूंदी रविन्द्र कुमार बोयट के निर्देशन में थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
थाना मूंदी द्वारा अपराध क्रमांक 231/25, धारा 137(2), 87, 64(2)(M) B.N.S. एवं 5L/6 P.A. के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी करण पिता रामकरण मानकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी पिपलानी, थाना किल्लौद को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला जेल खण्डवा भेज दिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
प्रकरण में फरियादी द्वारा थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 231/25, धारा 137(2) B.N.S. के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कराया गया था। तुरन्त निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में उनि उमेश कुमार लाखरे, आरक्षक 272 आलेश, आरक्षक 562 नीरज जयंत की कुशल टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पीड़िता के अनुसार प्रकरण में धारा 87, 64(2)(एम) B.N.S. एवं 5L/6 P.A. की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय खण्डवा में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया, उनि उमेश कुमार लाखरे, आर. 272 आलेश, आर. 562 नीरज जयंत एवं म. आर. 390 पूजा नरवरे की उल्लेखनीय एवं सराहनीय भूमिका रही।
संवाददाता ईस्हाक गौरी मूंदी
पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा मनोज कुमार राय द्वारा नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारनेकर, तथा एसडीओपी मूंदी रविन्द्र कुमार बोयट के निर्देशन में थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
थाना मूंदी द्वारा अपराध क्रमांक 231/25, धारा 137(2), 87, 64(2)(M) B.N.S. एवं 5L/6 P.A. के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी करण पिता रामकरण मानकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी पिपलानी, थाना किल्लौद को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला जेल खण्डवा भेज दिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
प्रकरण में फरियादी द्वारा थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 231/25, धारा 137(2) B.N.S. के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कराया गया था। तुरन्त निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में उनि उमेश कुमार लाखरे, आरक्षक 272 आलेश, आरक्षक 562 नीरज जयंत की कुशल टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पीड़िता के अनुसार प्रकरण में धारा 87, 64(2)(एम) B.N.S. एवं 5L/6 P.A. की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय खण्डवा में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया, उनि उमेश कुमार लाखरे, आर. 272 आलेश, आर. 562 नीरज जयंत एवं म. आर. 390 पूजा नरवरे की उल्लेखनीय एवं सराहनीय भूमिका रही।विज्ञापन
विज्ञापन