Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मूंदी में निकली तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों के साथ लहराया तिरंगा

Barkat Qureshi / Wed, May 21, 2025 / Post views : 298

Share:
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मूंदी में निकली तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के नारों के साथ लहराया तिरंगा संवाददाता – इस्हाक़ गौरी, मूंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर किए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इसी ऐतिहासिक सफलता और गौरवपूर्ण क्षण को यादगार बनाने के लिए बुधवार को मूंदी नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा की शुरुआत नगर के माता चौक से हुई, जो मार्ग से होती हुई लाल बहादुर शास्त्री बस स्टैंड पर जाकर संपन्न हुई। हर हाथ में तिरंगा, हर चेहरा गर्व से दमकता हुआ और देशभक्ति के नारों से सड़के गूंजती रही। यात्रा के साथ चल रहे डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों ने माहौल में जोश और उत्साह की लहर भर दी। यात्रा में नगर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। उपस्थित प्रमुखों में मान्धाता विधायक नारायण पटेल, सांसद प्रतिनिधि चन्द्र मोहन राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बाला राठौर, सीएमओ संजय जैन व उनकी टीम, नगर उपाध्यक्ष राजनारायण मंडलोई, बोहरा सर, नाहरू पटेल, छगनलाल जैन, सुरेन्द्र खडायते, पार्षद धर्मेन्द्र राठौर, गब्बर खत्री, रिटायर्ड फौजी अमित, अशफाक उर्फ मुन्ना शाह, शिवराज सिंह चौहान एवं मातृशक्ति सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक नारायण पटेल ने मूंदी थाना प्रभारी एवं उनकी टीम को माला पहनाकर सम्मानित किया और कहा—कि > "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना को खुली छूट दी गई और हमारे वीर जवानों ने आतंकवादियों को उन्हीं के घर में घुसकर जवाब दिया। यह नया भारत है, जो अब चुप बैठने वाला नहीं, बल्कि आतंक को जड़ से मिटाने वाला है। सांसद प्रतिनिधि चन्द्र मोहन राठौर ने कहा—कि > "भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंक के अड्डों को नष्ट किया और पूरी दुनिया को भारत की सैन्य ताकत का एहसास कराया। ऑपरेशन सिंदूर हर देशवासी के लिए प्रेरणा है और यह हमारे युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रोत्साहित करेगा।" तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश देना, और वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें